Reality Of Sports: महामारी के बावजूद अगस्त में शुरू होगा ब्राजील फुटबॉल चैंपियनशिप

Thursday, 25 June 2020

महामारी के बावजूद अगस्त में शुरू होगा ब्राजील फुटबॉल चैंपियनशिप

football Image Source : TWITTER/@INDIANFOOTBALL

ब्राजील के फुटबॉल क्लबों ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की कोरोना वायरस महामारी को लेकर दी गयी कड़ी चेतावनी के बावजूद नौ अगस्त से देश की मुख्य चैंपियनशिप आयोजित करने का फैसला किया है। यह शीर्ष स्तर की लीग पहले मई में शुरू होनी थी लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। 

ब्राजील फुटबॉल परिसंघ ने गुरुवार को बयान जारी करके कहा कि दो मुख्य डिवीजनों के 40 क्लबों के प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक में तिथियों और स्वास्थ्य संबंधी उपायों को लेकर सहमति बनी। 

लीग की शुरुआत हालांकि स्वास्थ्य विभाग से मंजूरी मिलने पर ही हो पाएगी। ब्राजील में लगभग 12 लाख लोग कोविड-19 से संक्रमित रहे हैं जिनमें से 55,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है। 

यहां कोरोना वायरस के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/31hXSLj

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश वर्सेस ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे में जमकर हुआ ड्रामा, नाहिद राणे ने कप्तान के साथ की बदतमीजी

Nahid Rana Video: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मैच शेरे बांग्ला स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश के तेज गेंद...