Reality Of Sports: इटली सेरी-ए में जुवेंतस ने लेसे को 4-0 से हराकर ली 7 अंकों की बढ़त

Saturday, 27 June 2020

इटली सेरी-ए में जुवेंतस ने लेसे को 4-0 से हराकर ली 7 अंकों की बढ़त

Juventus Image Source : GETTY IMAGES

फुटबॉल क्लब जुवेंतस ने इटली सेरी-ए में लेसे को 4-0 से हरा लेजियो पर सात अंकों की बढ़त ले ली है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शुक्रवार को खेले गए मैच में चारों गोल दूसरे हाफ में आए। जिसमें से एक गोल टीम के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया जबिक उन्होंने ही दो गोल में पाउलो डायबला और गोन्जालो हिग्युएन की मदद की। माथिजिस डे लाइट ने भी जुवेंतस के लिए गोल किया।

इस सीजन में 25 अंक लेने वाली लेसे ने पहले हाफ में जुवेंतस को गोल नहीं करने दिया, लेकिन 31वें मिनट में वह 10 खिलाड़ियों की रह गई। रोड्रिगो बेंटाकुर को टैकल करने के कारण फाबियो लुसियोनिवास को रेड कार्ड दिखा दिया गया।

डायबला ने दूसरे हाफ के आठवें मिनट में पहला गोल किया। इसमें रोनाल्डो ने उनकी मदद की। 62वें मिनट में रोनाल्डो ने पेनाल्टी पर गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया।

83वें मिनट में रोनाल्डो ने एक और मौका बनाते हुए गेंद हिग्युएन को दी जिन्होंने गोल करने का मौका नहीं छोड़ा। दो मिनट बाद डी लाइट ने डग्लस कोस्टा की मदद से जुवेंतस के लिए चौथा गोल कर दिया।

इस जीत के बाद जुवेंतस के 28 मैचों में 69 अंक हो गए हैं। दूसरे स्थान पर लाजियो है।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3i9HYbI

No comments:

Post a Comment

SRH के प्रैक्टिस मैच में कप्तान ईशान किशन को अपने खिलाड़ी के गुस्से का करना पड़ा सामना, सैंडऑफ का VIDEO हुआ वायरल

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2026 सीजन का आगाज होने से पहले अपनी तैयारियों को परखने के लिए एक इंट्रा स्क्वाड मुकाबला 21 मार्च ...