Reality Of Sports: महिला स्पीड शतरंज चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय युवा खिलाड़ी वैशाली

Thursday, 25 June 2020

महिला स्पीड शतरंज चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय युवा खिलाड़ी वैशाली

Indian youth player Vaishali reached semifinal of Women's Speed Chess Championship Image Source : INDIAN CHESS FEDERATION

चेन्नई। युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर आर वैशाली ने मंगोलिया की अंतरराष्ट्रीय मास्टर मुनखजुल तुरमुंख को हराकर फिडे चेस.कॉम महिला स्पीड शतरंज चैंपियनशिप के पहले चरण के सेमीफाइनल में प्रवेश किया लेकिन शीर्ष खिलाड़ी कोनेरू हंपी को हार का सामना करना पड़ा। मंगोलिया खिलाड़ी के खिलाफ वैशाली ने आसान जीत हासिल की। इससे पहले उन्होंने पूर्व विश्व चैंपियन एंटोनेता स्टेफनोवा को हराकर उलटफेर किया था। 

वैशाली ने तुरमुंख को 7.5 - 3.5 से मात दी और अब शुक्रवार को सेमीफाइनल में उनका सामना ग्रैंडमास्टर अन्ना उशेनिना से होगा। एक अन्य क्वार्टरफाइनल में वालेंटिना गुनिना ने विश्व चैम्पियन जु वेंजुन के खिलाफ 0-3 से वापसी करते हुए 7.5 - 3.5 से जीत हासिल की। वहीं एलेंक्सांद्रा कोस्तेनियुक और अन्ना उशेनिना ने अपने अपने क्वार्टरफाइनल मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। 

एलेक्सांद्रा ने लि थाओ एनगुएन और अन्ना ने कैटरिना लागनो को मात दी। इससे पहले वैशाली ने बुल्गारिया की अपनी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 6-5 से जीत दर्ज की। इससे पहले उन्होंने क्वालीफाईंग चरण में वेलेंटिना गुनिना और एलिना काशलिनस्काया जैसी मजबूत खिलाड़ियों को हराया था। लेकिन मौजूदा विश्व रैपिड चैंपियन हंपी को पहले चरण में वियतनाम की अपनी प्रतिद्वंद्वी ली थाओ नगुएन फाम से 4.5 - 5.5 से हार का सामना करना पड़ा। 

पहले दो चक्र के बाद दोनों खिलाड़ी 3.5 के समान स्कोर पर थी लेकिन वियतनामी खिलाड़ी ने अंतिम चक्र में पहली दोनों बाजियों में जीत दर्ज की। इस बीच वैशाली ने स्टेफनोवा पर जीत पर खुशी जाहिर की। 

उन्होंने पीटीआई – भाषा से कहा, ‘‘पूर्व विश्व चैंपियन का सामना करना और उसमें जीत दर्ज करना शानदार अनुभव रहा। पहले घंटे के बाद मैं 5.5-2.5 से बढ़त पर थी लेकिन इंटरनेट कनेक्शन गड़बड़ा जाने से मैंने कुछ समय गंवाया जिससे मुझे नुकसान हुआ।’’ 

चेन्नई की रहने वाली वैशाली युवा शतरंज खिलाड़ी आर प्रागननंदा की बहन है। उन्होंने 2017 में एशियाई ब्लिट्ज चैंपियनशिप जीती थी। यह ग्रां प्री चार चरणों में होगी जिसमें कुल 21 खिलाड़ी भाग लेंगी। इनमें से हर खिलाड़ी को चार में तीन चरणों में भाग लेना है। प्रत्येक ग्रां प्री 16 खिलाड़ियों का नॉकआउट टूर्नामेंट होगा जिसमें पहला चरण 24 से 28 जून के बीच खेला जाएगा। प्रत्येक ग्रां प्री की पुरस्कार राशि 10,300 डालर है जिसमें से विजेता को 3,000 डालर मिलेंगे।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3i49eIQ

No comments:

Post a Comment

विराट कोहली ने मैच विनिंग पारी खेलने के बाद कही दिल की बात, बोले- मैं हमेशा 120% देने की कोशिश करता हूं

Virat Kohli: IPL 2026 के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विराट कोहली ने नाबाद 69 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। अपनी इस पारी में विर...