Reality Of Sports: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद डिप्रेशन पर बोले भारतीय क्रिकेटर रोबिन उथप्पा

Sunday, 14 June 2020

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद डिप्रेशन पर बोले भारतीय क्रिकेटर रोबिन उथप्पा

Indian cricketer Robin Uthappa speaks on depression after Sushant Singh Rajput's death Image Source : GETTY IMAGES

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए भारतीय क्रिकेटर रोबिन उथप्पा ने कहा है कि अगर आप ठीक नहीं हो तो यह बुरी बात नहीं है और जरूरी है कि हम उस पर चर्चा करें जो हमारे अंदर चल रहा है। सुशांत ने रविवार को अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। यह हालांकि अभी साफ नहीं है लेकिन ऐसी चर्चाएं हैं कि वह डिप्रेशन से जूझ रहे थे।

भारत की 2007 की टी-20 विश्व कप जीत का हिस्सा रहे उथप्पा ने हाल ही में कुछ दिन पहले कहा था कि वह डिप्रेशन में थे और उनके दिमाग में आत्महत्या करने के विचार आ रहे थे।

उथप्पा ने ट्वीट किया, 'समझ से परे। आप जिस दर्द से गुजरे हो उसके बारे में सोच भी नहीं सकता। मेरी दुआएं आपके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।'

उन्होंने लिखा, 'मैं इसे बार-बार नहीं दोहरा सकता। हम जो महसूस कर रहे हैं उसके बारे में बात करने की जरूरत है। हम जितना समझते हैं उससे ज्यादा मजबूत होते हैं। अगर आप ठीक नहीं हैं तो कोई बात नहीं है।'

34 साल के सुशांत बिहार के थे। उन्होंने पटना और नई दिल्ली में पढ़ाई की थी। इसके बाद वो मुंबई चले गए।

उन्होंने सीरियल पवित्र रिश्ता से अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद वे फिल्मों में आ गए और काई पो चे, शुद्ध देसी रोमांस, एमएस धोनी.. द अनटोल्ड स्टोरी, केदारनाथ और छिछोरे जैसी फिल्में कीं।

बॉलीवुड और खेल जगत उनकी मौत से दुखी है।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3d1rz5I

No comments:

Post a Comment

वॉशिंगटन सुंदर ने पूरा किया खास 'शतक', इंटरनेशनल क्रिकेट में छू लिया 100 का आंकड़ा

वॉशिंगटन सुंदर ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में अच्छा खेल दिखाया है और उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। f...