Reality Of Sports: रेनफोर्ड ब्रेंट ने इंग्लैड महिला क्रिकेट टीम में अधिक अल्पसंख्यकों को शामिल करने को कहा

Monday, 22 June 2020

रेनफोर्ड ब्रेंट ने इंग्लैड महिला क्रिकेट टीम में अधिक अल्पसंख्यकों को शामिल करने को कहा

Rainford Brent asked for more minorities to be included in England women's cricket team Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। इंग्लैंड की तरफ से खेलने वाली पहली महिला अश्वेत क्रिकेटर इबोनी रेनफोर्ड ब्रेंट को लगता है कि फुटबॉल की तुलना में महिला क्रिकेट में विविधता की कमी है। रेनफोर्ड ब्रेट सर्रे की महिला क्रिकेट की निदेशक भी हैं और उन्होंने अल्पसंख्यकों की भागीदारी बढ़ाने के लिये छात्रवृत्ति कार्यक्रम भी शुरू किया है।

सर्रे ने शुरू में 12 छात्रवृत्तियों से शुरुआत की है और अगर इसमें लोग दिलचस्पी दिखाते हैं तो इसे बढ़ाया जा सकता है। इंग्लैंड महिला क्रिकेट की तरफ से अभी तक अश्वेत और एशियाई मूल की चार खिलाड़ी ही खेली हैं। रेनफोर्ड ब्रेंट के अलावा इनमें ईशा गुहा, सोनिया ओडेड्रा और सोफिया डंकले शामिल हैं।

रेनफोर्ड ब्रेंट ने कहा, ‘‘जब मैं तमाम मुश्किलों के बावजूद फुटबॉल के बारे में सुनती हूं तो मुझे ईर्ष्या होती है क्योंकि वहां सभी वर्गों की भागीदारी है। जहां तक महिला क्रिकेट की बात है तो इसमें वास्तव में विविधता नहीं है।’’ 

ये भी पढ़ें - डोपिंग और भ्रष्टाचार की तरह नस्लवाद के खिलाफ भी शिक्षा देने की जरूरत है - डेरेन सैमी

अमेरिका में अफ्रीकी मूल के अमेरिकी जार्ज फ्लॉयड की एक श्वेत पुलिस अधिकारी के हाथों मौत के बाद समाज में व्याप्त नस्लवाद के खिलाफ दुनिया भर में विरोध के स्वर मुखर हो रहे हैं।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3hZru6e

No comments:

Post a Comment

दासुन शनाका ने MLC में गेंद से बरपाया कहर, 4 गेंद में 4 विकेट लेकर टीम को दिलाई रोमांचक जीत

मेजर लीग क्रिकेट 2026 में टेक्सास सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रनों की जरूरत थी। लेकिन सिएटल ऑर्कस के गेंदबाज दासुन शनाका...