Reality Of Sports: विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले अमेरिका के मशहूर जिम्नास्ट कुर्ट थामस का निधन

Saturday, 6 June 2020

विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले अमेरिका के मशहूर जिम्नास्ट कुर्ट थामस का निधन

Kurt Thomas, first American man to win world gym title, dies at 64 Image Source : GETTY IMAGES

लॉस एंजिलिस। विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले अमेरिका के पहले पुरुष जिम्नास्ट कुर्ट थामस का निधन हो गया है। वह 64 साल के थे। थॉमस के परिवार ने बताया कि उनका शुक्रवार को निधन हो गया था। उन्हें 24 मई को मस्तिष्काघात (स्ट्रोक) हुआ था। तब उनके दिमाग की एक नस फट गयी थी।

उनकी पत्नी बैकी थामस ने अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्ट पत्रिका से कहा, ‘‘कल मैंने अपना सबसे अच्छा दोस्त और पिछले 24 वर्षों से अपना हमसफर खो दिया। मुझे हमेशा उनकी पत्नी होने पर गर्व रहेगा।’’ 

थॉमस ने 1976 के मांट्रियल ओलंपिक में भाग लेने के बाद 1978 में फ्रांस के स्ट्रासबोर्ग में खेली गयी विश्व चैंपियनशिप में फ्लोर एक्सरसाइज में स्वर्ण पदक जीता था। 

ये भी पढ़ें - वायरस संबंधी नियमों का उल्लंघन करने पर चीन फुटबॉल संघ ने 6 खिलाड़ियों को किया निलंबित

इस तरह से वह जिम्नास्टिक विश्व चैंपियनशिप में सोने का तमगा जीतने वाले पहले अमेरिकी बने थे। इसके बाद उन्होंने 1979 में टेक्सास के फोर्ट वर्थ में खेली गयी विश्व चैंपियनशिप में अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया था।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2Y7PQl9

No comments:

Post a Comment

दिग्गज बैडमिंटन प्लेयर ने लिया संन्यास, रियो ओलंपिक में रचा था इतिहास

स्पेन की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी कैरोलिना मारिन ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। रियो 2016 ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मारिन ने चोट के कारण बैडमिंटन...