Reality Of Sports: एटलेटिको ने कोरोना वायरस पीड़ितो को दी श्रद्धांजलि, वेलाडोलिड को हराकर तीसरे स्थान पर पहुंचा

Saturday, 20 June 2020

एटलेटिको ने कोरोना वायरस पीड़ितो को दी श्रद्धांजलि, वेलाडोलिड को हराकर तीसरे स्थान पर पहुंचा

Atlético pays tribute to Corona virus victims, defeats Valladolid to third place Image Source : GETTY IMAGES

बार्सीलोना। एटलेटिको मैड्रिड ने क्लब के कोरोना वायरस पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी और स्पेनिश फुटबॉल लीग के दोबारा शुरू होने के बाद अपने पहले घरेलू मैच में कड़े मुकाबले में वेलाडोलिड को हराया। एटलेटिको की ओर से सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी विक्टर ‘विटोलो’ माकिन ने 81वें मिनट में गोल दागा जिससे टीम ने शनिवार को 1-0 से जीत दर्ज की। 

इस जीत से डिएगो सिमियोन की टीम सेविला को पछाड़कर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। दोनों टीमों के समान अंक हैं लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण एटलेटिको की टीम तीसरे स्थान पर है। 

बार्सीलोना ने अंक तालिका के शीर्ष पर रीयाल मैड्रिड पर तीन अंक की बढ़त बना रखी है। रीयाल मैड्रिड की टीम हालांकि रविवार को रीयाल सोसीदाद को हराकर बार्सीलोना की बराबरी कर सकती है। 

एटलेटिको ने वांडा मेट्रोपोलिटेनो स्टेडियम में तीन महीने से भी अधिक समय में हुए मैच के दौरान अपने पूर्व कोच रेडोमिर एंटिक, तीन पूर्व खिलाड़ियों और 14 साल के युवा खिलाड़ी को श्रद्धांजलि दी जिनकी कोरोना वायरस महामारी के दौरान मौत हो गई।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3ejCIQA

No comments:

Post a Comment

दासुन शनाका ने MLC में गेंद से बरपाया कहर, 4 गेंद में 4 विकेट लेकर टीम को दिलाई रोमांचक जीत

मेजर लीग क्रिकेट 2026 में टेक्सास सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रनों की जरूरत थी। लेकिन सिएटल ऑर्कस के गेंदबाज दासुन शनाका...