''क्रिकेट के मैदान पर घंटों पसीना बहाने के बाद मेरे पास उसे जूस पिलाने या अच्छा खाना देने के पैसे नहीं होते थे लेकिन वह फोड़नी का भात खाकर खुश हो जाता और विश्व कप जीतने के बाद भी वह छप्पन पकवान नहीं, यही मांगेगा।'' यह कहना है दक्षिण अफ्रीका में टी20 विश्व कप फाइनल तक के सफर में भारत के स्टार ऑलराउंडर रहे अथर्व अंकोलेकर की मां वैदेही का। यह कहानी सिर्फ अथर्व की नहीं बल्कि विश्व चैम्पियन बनने की दहलीज पर खड़ी भारत की अंडर 19 टीम के कई सितारों की है जो किस्मत की हर कसौटी पर खरे उतरकर यहां तक पहुंचे हैं।from India TV: sports Feed https://ift.tt/3bg8Ao2
No comments:
Post a Comment