Reality Of Sports: चीनी ग्रैंडमास्टर को हराकर भारत के भरत सुब्रहमण्यम पहुंचे शीर्ष पर

Sunday, 23 February 2020

चीनी ग्रैंडमास्टर को हराकर भारत के भरत सुब्रहमण्यम पहुंचे शीर्ष पर

Bharath Subramanyam Image Source : TWITTER

मास्को| भारत के 13 वर्षीय ग्रैंडमास्टर भरत सुब्रहमण्यम ने यहां एयरोफ्लोट ओपन शतरंज टूर्नामेंट के चौथे दौर में चीन के ग्रैंडमास्टर जियानचो झोउ को हराकर ‘ए’ ग्रुप में संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। 

अंतरराष्ट्रीय मास्टर सुब्रहमण्यम ने शनिवार को सफेद मोहरों से खेलते हुए 74 चाल तक चली बाजी में झोउ को हराया। टूर्नामेंट में यह उनकी तीसरी जीत है। सुब्रहमण्यम अब अजरबेजान के ग्रैंडमास्टर रऊफ मामेदोव के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं। 

मामेदोव ने भारत के एस पी सेतुरमन के खिलाफ बाजी ड्रा खेली। सुब्रहमण्यम और मामेदोव दोनों के समान 3.5 अंक हैं। इनके बाद सेतुरमन और बी अधिबान सहित छह अन्य खिलाड़ियों का नंबर आता है जिनके तीन-तीन अंक हैं।अंतरराष्ट्रीय मास्टर सुब्रहमण्यम ने शनिवार को सफेद मोहरों से खेलते हुए 74 चाल तक चली बाजी में झोउ को हराया।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/39XW4rQ

No comments:

Post a Comment

रूट ने टेस्ट क्रिकेट में पूरा किया 14000 रनों का आंकड़ा, सचिन के बाद ये मुकाम हासिल करने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी

इंग्लैंड टीम के दिग्गज खिलाड़ी जो रूट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले के चौथे दिन के खेल में जैसे ही अपनी पारी का द...