Reality Of Sports: विश्व कप 2019 में इस डर के साथ खेल रहे थे पाकिस्तानी खिलाड़ी, पूर्व चयनकर्ता ने दिया बयान

Friday, 3 July 2020

विश्व कप 2019 में इस डर के साथ खेल रहे थे पाकिस्तानी खिलाड़ी, पूर्व चयनकर्ता ने दिया बयान

Pakistani players playing with this fear in World Cup 2019, former selector gave statement Image Source : GETTY IMAGES

कराची। पाकिस्तान के पूर्व मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक ने दावा किया है कि 2019 विश्व कप के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों में असुरक्षा का माहौल था। उन्होंने यह भी कहा कि सरफराज अहमद को तुरंत कप्तानी से हटाने की बजाय उसे और समय दिया जाना चाहिये था। इंजमाम ने कहा कि कप्तानों को समय दिये जाने की जरूरत है ताकि वे अनुभव के साथ बेहतर हो सकें। 

उन्होंने कहा,‘‘पिछले विश्व कप में भी मुझे लगा कि कप्तान और खिलाड़ी काफी दबाव में हैं। उन्हें डर था कि अच्छा नहीं खेलने पर उन्हें टीम से निकाल बाहर किया जायेगा। ऐसा माहौल क्रिकेट के लिये अच्छा नहीं है।’’ 

इंजमाम ने एक टीवी चैनल से कहा,‘‘सरफराज ने पाकिस्तान के लिये कुछ अच्छी जीत दर्ज की है। वह अच्छा कप्तान बन रहा था लेकिन जब वह अपने अनुभव और गलतियों से सीख चुका था, उसे पद से हटा दिया गया।’’ 

ये भी पढ़ें - बाबर आजम का बड़ा बयान, कहा विराट कोहली नहीं इन लेजेंड खिलाड़ियों से करें मेरी तुलना

इंजमाम 2016 से 2019 विश्व कप कप मुख्य चयनकर्ता रहे और अधिकांश समय सरफराज ही कप्तान थे। मिसबाह उल हक ने जब इंजमाम की जगह ली तो सरफराज को तीनों प्रारूपों में टीम से ही निकाल दिया गया। 

इंजमाम ने कहा,‘‘सरफराज ने चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी और हमें दुनिया की नंबर एक टी20 टीम बनाया। उसे कुछ और समय दिया जाना चाहिये था लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उस पर भरोसा नहीं किया और ना ही सब्र से काम लिया।’’

उल्लेखनीय है, वर्ल्ड कप 2019 में पाकिस्तान ने 9 में से 5 मैच जीते थे वहीं उनका एक मैच ड्रॉ भी रहा था। पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने में नाकाम रही थी जिसकी वजह से उनकी खूब आलोचना हुई थी। इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को भारत के हाथों भी हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने वर्ल्ड कप 2019 में पाकिस्तान को DLS मैथड की मदद से 89 रनों से मात दी थी।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/31GdqIQ

No comments:

Post a Comment

अंबानी स्कूल के स्पोर्ट्स डे पर श्लोका मेहता ने जीती ट्रॉफी, आकाश अंबानी भी रेस में हुए शामिल

नीता मुकेश अंबानी जूनियर स्कूल के एनुअल स्पोर्ट्स डे के इवेंट में श्लोका मेहता ने ट्रॉफी जीती, जबकि आकाश अंबानी ने भी रेस में हिस्सा लिया। इ...