Reality Of Sports: स्पेनिश लीग ने कोरोना वायरस से प्रभावित क्लब के मैच को किया रद्द

Sunday, 26 July 2020

स्पेनिश लीग ने कोरोना वायरस से प्रभावित क्लब के मैच को किया रद्द

Football Image Source : GETTY IMAGES

स्पेनिश लीग ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण रद्द हुए दूसरे डिवीजन का मैच नहीं खेला जाएगा। फुएंलब्रादा की टीम से जुड़े 28 खिलाड़ी और सहयोगी सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये है। 

गत सोमवार को टीम को लीग के आखिरी मुकाबले में डेपोर्टिवो ला कोरुना के खिलाफ भिड़ना था लेकिन मैच शुरू होने से पहले छह खिलाड़ियों को कोविड-19 पॉजिटिव पाये जाने के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था। 

मैच के रद्द होने से फुएंलब्रादा के पास शीर्ष लीग में क्वालीफाई करने का मौका नहीं होगा। 

लीग ने इस नतीजे को स्वीकार करने के लिए फुएंलब्रादा का शुक्रिया करते हुए कहा, ‘‘ फुएंलब्रादा का यह त्याग बाकी क्लबों को अपना सत्र आसानी से पूरा करने का मौका देगा।’’



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2OWg5qf

No comments:

Post a Comment

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हो गया ऐलान, 20 धाकड़ खिलाड़ियों को मिली जगह, 2 खिलाड़ियों की हो गई छुट्टी

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने 2026-27 सीजन के लिए 20 खिलाड़ियों की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सूची जारी कर दी है। इस सूची में सबसे बड़ी खबर बल्लेबाज ड...