Reality Of Sports: काइरो इमोबाइल की हैट्रिक से लाजियो ने वेरोना को 5-1 से हराया

Monday, 27 July 2020

काइरो इमोबाइल की हैट्रिक से लाजियो ने वेरोना को 5-1 से हराया

ciro immobile Image Source : GETTY

काइरो इमोबाइल की हैट्रिक की बदौलत लाजियो ने सिरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट में रविवार को हेलास वेरोना को 5-1 से हरा दिया। इमोबाइल ने पेनल्टी पर दो गोल दागने के अलावा एक और गोल किया। वह अब गोंजालो हिगुएन के एक सत्र में सर्वाधिक सिरी ए गोल दागे के रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ तीन गोल दूर हैं जबकि दो मैच बाकी हैं। 

इमोबाइल के अब मौजूदा सत्र में 34 मैचों में 34 गोल हो गए हैं जो क्रिस्टियानो रोनाल्डो से चार गोल अधिक हैं। हिगुएन ने 2015-16 में नापोली की ओर से 36 गोल दागे थे। 

इस जीत से लाजियो के तीसरे स्थान पर मौजूद अटलांटा के समान अंक हो गए हैं और टीम इंटर मिलान से एक अंक पीछे हैं रोमा ने जोर्डन वेरेटाउट के पेनल्टी पर दागे दो गोल की बदौलत फायोरेनटिना को 2-1 से हराकर पांचवें स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। 

उडिनेसे ने कैगलियानरी को 1-0 से हराकर लगातार 26वें सत्र में शीर्ष लीग में खेलना सुनिश्चित किया।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/302fZUr

No comments:

Post a Comment

रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के लगातार ICC ट्रॉफी जीतने पर दिया बड़ा बयान, कहा- ये तो सिर्फ शुरुआत है

रोहित शर्मा ने भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों की हालिया सफलताओं पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि टीमें आने वाले टूर्नामे...