Reality Of Sports: यूनिस खान के खिलाफ फ्लावर के बयान पर पाक टीम मैनेजमेंट ने किया टिप्पणी से इनकार

Friday, 3 July 2020

यूनिस खान के खिलाफ फ्लावर के बयान पर पाक टीम मैनेजमेंट ने किया टिप्पणी से इनकार

Younis khan Image Source : GETTY IMAGES

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और इंग्लैंड दौरे पर गई राष्ट्रीय टीम ने पूर्व बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर के इस दावे पर टिप्पणी से इनकार कर दिया कि पूर्व कप्तान यूनिस खान ने एक बार अनचाही सलाह देने पर उनके गले पर चाकू रख दिया था । फ्लावर ने यह सनसनीखेज आरोप एक क्रिकेट पॉडकास्ट में लगाये जिसमें उन्होंने 2014 से 2019 तक पाकिस्तानी टीम के साथ अपने अनुभव के बारे में बताया । 

यूनिस इस समय पाकिस्तान के बल्लेबाजी कोच हैं । पीसीबी ने इस पर कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया है लेकिन बोर्ड के एक जानकार सूत्र ने बताया कि यह घटना 2016 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ब्रिसबेन की है । सूत्र ने कहा कि यह कोई संजीदा धमकी नहीं थी बल्कि नाश्ते की टेबल पर किया गया हल्का फुल्का मजाक था । 

सूत्र ने कहा ,‘‘ ग्रांट फ्लावर इसे जिस तरह से पेश कर रहे हैं, वह गलत है । यूनिस ने मजाक में मक्खन लगाने वाला चाकू उठाकर ग्रांट के सामने रखकर कहा था कि नाश्ते की टेबल पर सलाह देने की बजाय उन्हें चैन से खाने दें ।’’ 

फ्लावर ने उस घटना के बारे में कहा है कि मुख्य कोच मिकी आर्थर को बीच बचाव करके यूनिस को शांत करना पड़ा था । पाकिस्तानी टीम के मीडिया मैनेजर ने वोर्सेस्टरशर में संपर्क करने पर कहा कि इस मसले पर अभी कोई बयान नहीं दिया जायेगा ।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2ZrSxyw

No comments:

Post a Comment

अंबानी स्कूल के स्पोर्ट्स डे पर श्लोका मेहता ने जीती ट्रॉफी, आकाश अंबानी भी रेस में हुए शामिल

नीता मुकेश अंबानी जूनियर स्कूल के एनुअल स्पोर्ट्स डे के इवेंट में श्लोका मेहता ने ट्रॉफी जीती, जबकि आकाश अंबानी ने भी रेस में हिस्सा लिया। इ...