Reality Of Sports: ओली पोप को है भरोसा, वेस्टइंडीज के खिलाफ दर्शकों अनुपस्थिति के बावजूद कम नहीं होगा इंग्लैंड का उत्साह

Saturday, 4 July 2020

ओली पोप को है भरोसा, वेस्टइंडीज के खिलाफ दर्शकों अनुपस्थिति के बावजूद कम नहीं होगा इंग्लैंड का उत्साह

 ollie pope Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड के मध्यक्रम बल्लेबाज ओली पोप ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ आठ जुलाई से शुरू होने वाले पहले टेस्ट में दर्शकों की अनुपस्थिति से टीम के उत्साह में कोई कमी नहीं आयेगी। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज कोविड-19 महामारी के चलते दर्शकों के बिना खाली स्टेडियम में खेली जायेगी। दूसरा और तीसरा टेस्ट मैनचेस्टर में क्रमश: 16 से 20 जुलाई और 24 से 28 जुलाई तक खेला जायेगा। 

पोप ने इंग्लैंड के प्रैक्टिस मैच के बाद कहा, ‘‘जब काफी दर्शक होते हैं और ‘बार्मी आर्मी’ भी यहां होती हैं तो यह शानदार होता है लेकिन हम फिर भी टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘अगर दर्शकों में एक भी व्यक्ति नहीं होगा तक भी हम उस क्रिकेट को खेलेंगे जिसका हमने अभी तक खेलने का सपना देखा है। टेस्ट अभी भी क्रिकेट का शीर्ष प्रारूप है। सुबह के समय अब भी वैसा ही जोश होगा क्योंकि इसमें कई परिस्थितियों से गुजरना होता है। जब टेस्ट मैच शुरू होता है तो दर्शक हों या नहीं, आप हमेशा उत्साहित रहते हो। ’’ 

इस 22 साल के बल्लेबाज ने कहा कि दर्शकों के बिना भी क्रिकेट का स्तर प्रभावित नहीं होगा। उन्होंने कहा, ‘‘भले ही हम थोड़ा सा संगीत बजायेंगे, मुझे पता नहीं है लेकिन हम अपना ही माहौल बनाने का तरीका ढूंढ सकते हैं, इसका मुझे भरोसा है। हम इसका तरीका ढूंढ लेंगे। ’’ 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2BEF4vf

No comments:

Post a Comment

IPL 2026 Points Table: चार टीमों ने जीते अपने मैच, अंक तालिका में किसने मारी बाजी

आईपीएल 2026 के मैच लगातार चल रहे हैं, इसके साथ ही अंक तालिका में टीमें अपना अपना खाता खोल रही हैं। इस वक्त प्वाइंट्स टेबल कैसी है, इसे देख ल...