Reality Of Sports: वार्विकशायर के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम एम्ब्रोस इस साल के अंत में क्रिकेट को कहेंगे अलविदा

Saturday, 4 July 2020

वार्विकशायर के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम एम्ब्रोस इस साल के अंत में क्रिकेट को कहेंगे अलविदा

Tim Ambrose and  Warwickshire team Image Source : GETTY

वार्विकशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम एम्ब्रोस 2020 के अंत में इस खेल से संन्यास लेने का एलान किया है। टिम इस साल के अंत तक अपने क्लब के लिए खेलेंगे। 37 साल के टिम अबतक अपने करियर में कुल 500 से अधिक पेशेवर क्रिकेट मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने इग्लैंड के लिए  11 टेस्ट, 5 वनडे और एक टी-20 मैच भी खेला है।

संन्यास के एलान के बाद टिम ने कहा, ''20 साल के लंबे करियर के बाद मैंने तय किया है कि अब समय आ चुका है कि क्रिकेट और वार्विकशायर क्लब को अलविदा कहा जाए।''

उन्होंने कहा, ''यह स्वीकार करना काफी मुश्किल है कि मैं इस खेल को अलविदा कह रहा हूं। मुझे इस खेले से प्यार है और मैं 20 साल और खेलना चाहता हूं लेकिन ऐसा संभव नहीं है। अब समय आ गया है कि क्लब के युवा और प्रतिभावान खिलाड़ी टीम को आगे बढाए।''

आपको बता दें कि टिम एम्ब्रोस तीनों फॉर्मेट में घेरलू क्रिकेट में कुल चार ट्रॉफी जीत चुके हैं। इसके अलावा बल्लेबाजी में कुल 11,349 भी बनाए हैं जिसमें 18 शतक भी शामिल है।

वहीं वार्विकशायर के डायरेक्टर पॉल फारब्रेस ने कहा, ''टिम मॉर्डन डे क्रिकेट के एक बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और वह एक महान खिलाड़ी की तरह वरकिशायक क्लब से संन्यास ले रहे हैं। हम आशा करते हैं सीजन के अंत में जब इस खेल को अलविदा कहेंगे तो हम उन्हें एक शानदार विदाई दें।''



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3eY4vXj

No comments:

Post a Comment

हरमनप्रीत कौर का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद बाद टूटा दिल, अपनी टीम के खेलने के तरीके पर उठाए सवाल

ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद टीम इंडिया वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई। इस हार के बाद हरमनप्रीत कौर ने बड़ी टीमों के खिलाफ अपने...