Reality Of Sports: बीसीसीआई के पूर्व सचिव निरंजन शाह ने शशांक मनोहर पर लगाया यह गंभीर आरोप

Thursday, 2 July 2020

बीसीसीआई के पूर्व सचिव निरंजन शाह ने शशांक मनोहर पर लगाया यह गंभीर आरोप

Shashank Manohar Image Source : GETTY

बीसीसीआई के पूर्व सचिव निरंजन शाह ने कहा है कि शशांक मनोहर का आईसीसी के चेयरमैन पद से इस्तीफा देना जाहिर सी बात थी और अब उन्हें पलट कर देखना चाहिए कि उन्होंने अपने कार्यकाल में क्या किया। शाह ने कहा, "शशांक मनोहर का आईसीसी के चेयरमैन पद से इस्तीफा देना जाहिर सी बात है। शशांक को इस बात को लेकर मिलेजुले भाव आ रहे होंगे कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए वे क्या कर सकते थे और उनके कार्यकाल में भारत में क्रिकेट के साथ क्या किया गया।

उन्होंने कहा, "अब वह आराम के दौर में होंगे और इस दौरान उन्हें बतौर आईसीसी चेयरमैन अपने कार्यकाल की समीक्षा करनी चाहिए। उन्हें देखना चाहिए कि उनके कार्यकाल के दौरान बीसीसीआई और भारतीय क्रिकेट का कितना नुकसान हुआ है।"

शाह ने आगे कहा, "बीते कुछ वर्षों में बीसीसीआई ने काफी कुछ झेला है। आईसीसी ने इस दौरान भारत में क्रिकेट और बीसीसीआई को हुए नुकसान का फायदा उठाया है। मुझे हालांकि पूरा भरोसा है कि बीसीसीआई की मौजूदा नेतृत्व ईकाई काफी मजबूत है।"



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/31DnwtZ

No comments:

Post a Comment

अंबानी स्कूल के स्पोर्ट्स डे पर श्लोका मेहता ने जीती ट्रॉफी, आकाश अंबानी भी रेस में हुए शामिल

नीता मुकेश अंबानी जूनियर स्कूल के एनुअल स्पोर्ट्स डे के इवेंट में श्लोका मेहता ने ट्रॉफी जीती, जबकि आकाश अंबानी ने भी रेस में हिस्सा लिया। इ...