Reality Of Sports: MS Dhoni के बर्थडे पर ये खास तस्वीर शेयर कर विराट कोहली ने दी शुभकामनाएं

Monday, 6 July 2020

MS Dhoni के बर्थडे पर ये खास तस्वीर शेयर कर विराट कोहली ने दी शुभकामनाएं

Virat Kohli wish Birthday to MS Dhoni by sharing this special picture on Twitter Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने ट्विटर हैंडल पर महेंद्र सिंह धोनी के साथ कुछ खास तस्वीरें शेयर कर उनकों जन्मदिन की बधाई दी है। आज महेंद्र सिंह धोनी अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनको बधाई देने का तांता लगा हुआ है।

विराट कोहली ने धोनी को बर्थडे विश करते हुए लिखा 'जन्मदिन मुबारक हो माही भाई, आपके हमेशा अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करता हूं। भगवान आपका भला करे।'

बता दें, महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद ही विराट कोहली ने टीम इंडिया की कमान संभाली थी। धोनी दिसंबर 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच में ही कप्तानी के पद से हटने का और अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद विराट कोहली को कप्तान बनाया गया था। 

वहीं धोनी ने 5 जनवरी 2017 को वनडे और टी20 टीम कप्तानी छोड़ दी थी। कप्तानी छोड़ने के बावजूद धोनी टीम में बतौर विकेट कीपर बल्लेबाज के रूप में खेलते रहे और उन्होंने इस दौरान विराट कोहली की कप्तानी को भी निखारा।

महेंद्र सिंह धोनी की गिनती भारत के सबसे सफल कप्तानों में की जाती है। वर्ल्ड क्रिकेट में वो पहले और इकलौते कप्तान है जिन्होंने आईसीसी के सभी खिताब अपने नाम किए हुए हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जिताई है।

धोनी ने भारत के लिए 60 टेस्ट, 200 वनडे और 72 टी20 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें उन्होंने क्रमश: 27,110 और 41 मैच जिताए हैं। इसके अलावा धोनी को 2007, 2010 और 2013 में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट XI का कप्तान बनाया गया था। वहीं रिकॉर्ड 8 बार उन्हें आईसीसी वनडे XI में चुना गया था, इसमें 5 बार वो टीम के कप्तान थे।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/38wUGND

No comments:

Post a Comment

142 साल में पहली बार हुआ ऐसा, पहला टेस्ट हारने के बाद न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड में रचा इतिहास

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 160 रन से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से जीत ली। पहला टेस्ट हारने के बावजूद न्यूजीलैंड 142 साल में इंग...