Reality Of Sports: Live Score ENG vs WI, Day 4 : दूसरी पारी में इंग्लैंड वेस्टइंडीज से 99 रन पीछे, रोमांचक हुआ पहला टेस्ट मैच

Saturday, 11 July 2020

Live Score ENG vs WI, Day 4 : दूसरी पारी में इंग्लैंड वेस्टइंडीज से 99 रन पीछे, रोमांचक हुआ पहला टेस्ट मैच

England vs West Indies 1st Test day-4 Live Socre  Image Source : TWITTER/ ENGLAND CRICKET

England vs West Indies First Test day-4 Live Score : इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन टेस्ट मैचों की  सीरीज का पहला मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। पहले टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है और मेजबान इंग्लैंड की टीम अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 15 रन बना लिए हैं। हालांकि टीम अभी भी वेस्टइंडीज से 99 रन पीछे चल रही है।

वहीं इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था लेकिन पूरी टीम महज 204 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। इस स्कोर के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने अपनी पहली पारी में 318 रन बनाए और 114 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की।

वेस्टइंडीज के लिए पहली पारी में कप्तान जेसन होल्डर ने सबसे अधिक 6 विकेट लेने का कारनामा किया था जबकि शेनन गैबरियल ने चार विकेट झटके थे। ऐसे में अगर दूसरी पारी में भी इन दोनों गेंदबाज ने अपना कमाल दिखाया तो इंग्लैंड की टीम मुश्किल में पड़ सकती है।

इसके अलावा बल्लेबाजी में वेस्टइंडीज की तरफ से क्रेग ब्रेथवेट टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी जबकि मध्यक्रम में शेन डॉरिच ने भी अपना दम दिखाया था। 

इंग्लैंड दूसरी पारी 

15/0 (10.0)

वेस्टइंडीज पहली पारी 

WI 318-Allout

from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2ZkgDMN

No comments:

Post a Comment

हैरी केन की बदौलत इंग्लैंड ने दर्ज की धमाकेदार जीत, कांगो को 2-1 से हराकर राउंड ऑफ 16 में बनाई जगह

हैरी केन के दूसरे हाफ में किए गए दो शानदार गोलों की बदौलत इंग्लैंड ने कांगो को 2-1 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 16 में जगह बना ल...