Reality Of Sports: England vs West Indies 1st Test, Day 1 Live Score : पहले टेस्ट मैच में मेजबानों का पलड़ा हो सकता है भारी

Wednesday, 8 July 2020

England vs West Indies 1st Test, Day 1 Live Score : पहले टेस्ट मैच में मेजबानों का पलड़ा हो सकता है भारी

Live cricket score England vs West Indies 1st Test Day 1 live updates from the Rose Bowl Southampton Image Source : GETTY IMAGES

Live cricket score England vs West Indies 1st Test Day 1 live updates : 116 दिन के लंबे इंतजार के बाद इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी होने जा रही है। कोरोनावायरस के कहर की वजह से मार्च से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ठप पड़ा हुआ है। इस महामारी के बीच जब क्रिकेट बहाल होगा तो खिलाड़ियों को आईसीसी के नए दिशा निर्देशों को सख्ती से पालन करना होगा। आईसीसी द्वारा जारी किए गए इन दिशा निर्देशों में गेंद पर लार के बैन और बिना दर्शकों की मौजूदगी के मैच के आयोजन जैसे कई नियम है। इस वजह से इसे क्रिकेट का नया युग भी कहा जा रहा है।

पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के नियमित कप्तान जो रूट निजी कारणों के चलते टीम के साथ नहीं होगे जिसकी वजह से बेन स्टोक्स को कप्तानी सौंपी गई है। मैच से पहले स्टोक्स ने कहा,‘‘इसमें एक भी चूक होने पर बहुत बड़ी हो जायेगी। इससे खेल की बहाली पर आगे असर पड़ेगा।’’ स्टोक्स ने कहा कि चार महीने से लाइव क्रिकेट देखने को तरस रहे टीवी दर्शकों को मनोरंजन की सौगात देना भी दोनों टीमों की जिम्मेदारी होगा। दोनों टीमें मैच के दौरान ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ का लोगो अपनी कमीज की कॉलर पर लगायेंगी। वेस्टइंडीज की टीम नौ जून से यहां है और खिलाड़ी पहले मैनचेस्टर में पृथकवास पर थे। उन्होंने टीम के भीतर ही दो मैच खेलकर अभ्यास किया। वेस्टइंडीज के कोच फिल सिमंस ने कहा,‘‘हम दूसरे देशों के लिये क्रिकेट की बहाली की रूपरेखा तय करेंगे। इस श्रृंखला की तैयारी के लिये इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की तारीफ करनी होगी। देखते हैं कि दूसरे देश इससे क्या सीखते हैं।’’ 

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :- 

वेस्टइंडीज - जेसन होल्डर, जर्मेन ब्लैकवुड, क्रैग ब्रैथवेट, नक्रमा बोनर, शमर ब्रूक्स, जॉन कैम्पबेल, रखीम कॉर्नवाल, शैनन गेब्रियल, शेन डाउरिच, रोस्टन चेज़. केमर होल्डर, शाई होप, रेमोन रिफर, अल्जाररी जोसेफ और केमार रोच।

इंग्लैंड - बेन स्टोक्स, जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर, डॉम बेस, रोरी बर्न्स, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर, ज़क क्रॉली, ओली पोप, क्रिस वोक्स, डोम सिबली और मार्क वुड।

 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/31XambM

No comments:

Post a Comment

142 साल में पहली बार हुआ ऐसा, पहला टेस्ट हारने के बाद न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड में रचा इतिहास

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 160 रन से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से जीत ली। पहला टेस्ट हारने के बावजूद न्यूजीलैंड 142 साल में इंग...