Reality Of Sports: यूएसपीजीए में टाइगर वुड्स ने की वापसी, फिनाउ मेमोरियल में बनाई बढत

Thursday, 16 July 2020

यूएसपीजीए में टाइगर वुड्स ने की वापसी, फिनाउ मेमोरियल में बनाई बढत

tiger woods Image Source : GETTY IMAGES

दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स ने पिछले पांच महीनों में पहली बार पीजीए टूर में वापसी की और मेमोरियल गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर में एक अंडर 71 का कार्ड खेला। कोरोना वायरस महामारी के कारण टूर्नामेंट दर्शकों के बिना खेला जा रहा है जो वुड्स के लिये नया अनुभव था। 

उन्होंने दस फुट से बर्डी जमाकर शुरुआत की और 15 फुट की बर्डी से पहले दौर का अंत किया। वुड्स पहले दौर के बाद टोनी फिनाउ से पांच शॉट पीछे हैं जिन्होंने छह अंडर 66 का स्कोर बनाया। 

फिनाउ ने अपने अंतिम दस होल में से सात में बर्डी बनायी। उन्होंने रियान पामर पर एक शॉट की बढ़त बना रखी है। यह टूर्नामेंट मुरीफील्ड विलेज गोल्फ कोर्स में खेला जा रहा है जिस पर पिछले सप्ताह वर्कडे चैरिटी ओपन का आयोजन हुआ था। 

यह पीजीए टूर के पिछले 63 साल के इतिहास में पहला अवसर है जबकि एक कोर्स पर लगातार दो सप्ताह टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3eBWs1h

No comments:

Post a Comment

मैनचेस्टर में बल्लेबाज या गेंदबाज किसका रहेगा बोलबाला? पिच को लेकर टिकी सभी की नजरें

भारत और इंग्लैंड के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर के स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां की पिच को लेक...