Reality Of Sports: गैरी कर्स्टन की इस सलाह से विराट कोहली ने जड़ा था वनडे का पहला शतक

Monday, 13 July 2020

गैरी कर्स्टन की इस सलाह से विराट कोहली ने जड़ा था वनडे का पहला शतक

Virat Kohli first ODI Century vs Sri Lanka Gary Kirsten Advice Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय कप्तान विराट कोहली की दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में की जाती है। विराट कोहली इस समय तीनों फॉर्मेट में 50 से अधिक की औसत से रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं, वहीं तीनों फॉर्मेट की आईसीसी रैंकिंग में भी वह टॉप 10 में शामिल है। विराट कोहली में बड़ा खिलाड़ी बनने की तो शुरू से काबिलियत थी, लेकिन उनकी बल्लेबाजी में निखार कई सीनियर खिलाड़ियों या फिर कोच की मदद से आया। कुछ ऐसी ही सलाह टीम इंडिया के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन ने उन्हें दी थी जिसकी वजह से वह वनडे क्रिकेट में अपना पहला शतक लगा पाए थे।

टीम इंडिया के इस वर्ल्ड कप विजेता कोच ने एक यूट्यूब चैनल से विराट कोहली से पहली मुलाकात को याद करते हुए कहा ''मेरे और उनके रिश्ते की शुरुआत एक नए खिलाड़ी के रूप में हुई थी, जो टीम में नया-नया शामिल हुआ था। उन्हें अपना बहुत लंबा सफर तय करना था और कंसीस्टेंट व्यवहार सीखना था।''

कर्स्टन ने कहा "जब मैं पहली बार विराट कोहली से मिला तो उनमें प्रतिभा और योग्यता दिखाई दी, लेकिन मैंने देखा कि वह अपना बेस्ट इस्तेमाल नहीं कर रहा था। हमारी बहुत बार इस पर चर्चा हुई।"

ये भी पढ़ें - On This Day, WC19 : न्यूजीलैंड को मात देकर विश्व विजेता बना था इंग्लैंड, आईसीसी के इस नियम की हुई थी कड़ी आलोचना

2009 में जब श्रीलंका भारत दौरे पर आई थी तो कर्स्टन ने विराट कोहली को कुछ खास सलाह दी थी जिसके बाद वो वनडे क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाने में कामयाब रहे थे। कर्स्टन ने कहा "मैं कभी नहीं भूल सकता जब हम श्रीलंका के खिलाफ वनडे खेल रहे थे। वह 30 रन पर बहुत अच्छा खेल रहे थे। तब उन्होंने एक गेंदबाज को सिर के ऊपर से छक्के के लिए मारने का फैसला किया और वह आउट हो गए। इसके बाद मैंने विराट कोहली से कहा कि अगर तुम्हें क्रिकेट को अगले स्तर तक ले जाना है तो तुम्हें ग्राउंड शॉट खेलने होंगे। तुम जानते हो कि तुम अधिकांश गेंदों पर जमीनी शॉट खेल सकते हो। उन्होंने मेरी बात को सुना और अगले ही मैच में कोलकाता में शतक जमाया।''

विराट कोहली ने इससे पहले भारत के लिए 13 मैच खेल चुके थे जिसमें वह तीन बार 50 का आंकड़ा तो पार करने में कामयाब रहे थे, लेकिन वह उस शुरुआत को शतक में तबदील नहीं कर पाए थे। इसके बाद विराट कोहली नहीं रुके और इस फॉर्मेट में वह 43 शतक लगा चुके हैं। वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में अब विराट कोहली से आगे सचिन तेंदुलकर ही जिनके नाम इस फॉर्मेट में 49 शतक दर्ज हैं।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/38U7ttr

No comments:

Post a Comment

जोस बटलर ने पूरा किया स्पेशल शतक, टी20 इंटरनेशनल में बने 100 डिसमिसल करने वाले सिर्फ दूसरे विकेटकीपर

भारत और इंग्लैंड के बीच में पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर ली स्ट्रीट के स्टेडियम में खेला गया जो बारिश के चलते रद्द क...