Reality Of Sports: प्रीमियर लीग ने ट्रांसफर विंडो की तारीखों का किया ऐलान

Wednesday, 15 July 2020

प्रीमियर लीग ने ट्रांसफर विंडो की तारीखों का किया ऐलान

Premier League announces transfer window dates Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। प्रीमियर लीग ने बुधवार को खिलाड़ियों की ट्रांसफर विंडो की नई तारीखों की घोषणा की, जोकि मौजूदा सीजन के समाप्त होने के बाद शुरू होगा। नए तारीखों के अनुसार, ट्रांसफर विंडो 27 जुलाई से शुरू होगी। इंग्लैंड में पिछली ट्रांसफर विंडो एक जुलाई से शुरू हुई थी और यह नए सीजन के पहले मैच तक चली थी।

प्रीमियर लीग ने ट्विटर पर एक बयान में कहा, " प्रीमियर लीग फुटबॉल में खिलाड़ियों की ट्रांसफर विंडो 10 हफ्ते तक चलेगी। यह 27 जुलाई से शुरू होगी और पांच अक्टूबर को बंद होगी।"

नई ट्रांसफर विंडो के लिए हालांकि अभी फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा से मंजूरी लेनी होगी।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3j88sLy

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने किया स्क्वॉड का ऐलान, रिचर्ड नगरवा को मिली कप्तानी

बांग्लादेश के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में रिचर्ड नगरवा जिम्बाब्वे...