Reality Of Sports: कोरोनावायरस के कहर के बीच मोहम्मद शमी ने की नेट प्रैक्टिस, फार्महाउस पर जमकर बहाया पसीना

Friday, 3 July 2020

कोरोनावायरस के कहर के बीच मोहम्मद शमी ने की नेट प्रैक्टिस, फार्महाउस पर जमकर बहाया पसीना

Mohammed Shami returns to net practice, sweats heavily with brother at farmhouse Image Source : TWITTER/MDSHAMI11

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी कोरोनावायरस के कहर के बीच नेट प्रैक्टस करते दिखाई। शमी ने गुरुवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी इस प्रैक्टिस का वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह अपने भाई को गेंदबाज कर रहे हैं। बता दे, दुनियाभर में फैली इस महामारी की वजह से भारत में क्रिकेट से जुड़ी सभी खेल गतिविधियां ठप पड़ी हुई है। कई देशों ने अपने खिलाड़ियों का ट्रेनिंग सेशन बहाल कर दिया है, लेकिन बीसीसीआई ने अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया है।

शमी ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा 'क्वालिटी प्रेक्टिस सेशन मेरे फॉर्म हाउस पर सभी भाइयों के साथ'

शमी से पहले भारतीय टेस्ट टीम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और इशांत शर्मा भी नेट प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दिए थे। 

उल्लेखनीय है, कोरोनावायरस के कहर के बीच क्रिकेट की बहाली के लिए आईसीसी ने नए दिशा निर्देश जारी कर दिए। इनमें गेंद पर लार के बैन के साथ-साथ दर्शकों की गैरमौजूदगी में मैच जैसे नियम शामिल है। गेंद पर लार के बैन से गेंदबाजों को टेस्ट क्रिकेट में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन मोहम्मद शमी ने हाल ही में कहा था कि इसका आदि होने में कम से कम एक महीने का समय लगेगा।

ये भी पढ़ें - विराट कोहली समेत इन खिलाड़ियों ने दी हरभजन सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

शमी ने कहा था "सलाइवा का उपयोग करना हमारी आदत में शुमार है। इसे वैक्स या वैसलीन से बदलना काफी मुश्किल होगा। हमें देखना होगा कि बाकी की चीजें किस तरह से काम करती हैं और हमें कम से कम एक महीने का समय चाहिए होगा इसका आदी होने में, नहीं तो इससे निश्चित तौर पर गेंदबाजों को परेशानी होगी।"

शमी ने हाल ही में एक अन्य इंटरव्यू में यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह के साथ गेंदबाजी करने के लिए खुद को भाग्यशाली बताया था। शमी ने कहा था "मैं भाग्यशाली हूं कि दूसरे छोर से बुमराह गेंदबाजी करता है। उसकी सटीकता और गति शानदार है। हम मैदान के बाहर और मैदान पर भी बहुत सारी बातें करते हैं। हम एक दूसरे की ताकत को समझते हैं और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालते हैं। उसके साथ गेंदबाजी करना वास्तव में मेरे लिए काफी अच्छा काम करता है। जब बल्लेबाज उसकी गति को नकारने की कोशिश कर रहे होते हैं, तो मैं गेंदबाजी करने आता हूं और अपने स्विंग से उन्हें चौंका देता हूं। बुमराह एक जबरदस्त गेंदबाज हैं और मैं उनसे बहुत कुछ सीखता हूं।"



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/38qGlC0

No comments:

Post a Comment

अंबानी स्कूल के स्पोर्ट्स डे पर श्लोका मेहता ने जीती ट्रॉफी, आकाश अंबानी भी रेस में हुए शामिल

नीता मुकेश अंबानी जूनियर स्कूल के एनुअल स्पोर्ट्स डे के इवेंट में श्लोका मेहता ने ट्रॉफी जीती, जबकि आकाश अंबानी ने भी रेस में हिस्सा लिया। इ...