Reality Of Sports: जन्मदिन मुबारक माही : धोनी के करियर में सुनहरे रत्न के रुप में दर्ज हैं ये शानदार रिकॉर्ड

Tuesday, 7 July 2020

जन्मदिन मुबारक माही : धोनी के करियर में सुनहरे रत्न के रुप में दर्ज हैं ये शानदार रिकॉर्ड

Happy Birthday MS Dhoni This magnificent record is recorded as a golden gem in Dhoni's career Image Source : GETTY

क्रिकेट में वैसे तो कई महान खिलाड़ी हुए लेकिन मैच के दौरान पूरा स्टेडियम उस खिलाड़ी के नाम से गुंजायमान होने लगे, ऐसा सौभाग्य पहली बार भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को मिला था। सचिन के संन्यास के बाद ऐसा लगने लगा था कि शायद ही अब किसी क्रिकेटर की आवाज स्टेडियम में गूंज पाएगी, लेकिन जल्द ही भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने फैंस के दिलों में वो जगह बना ली जो सचिन के जाने बाद खाली हो गई थी।

सचिन के बाद धोनी दूसरे क्रिकेटर हैं जिनके मैदान पर उतरते ही पूरा स्टेडियम उनके नाम यानी 'धोनी-धोनी' के शोर से सराबोर हो जाता है। क्रिकेट के इतिहास में ऐसा अनोखा कीर्तिमान बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। वैसे तो धोनी ने विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, लेकिन उनका सबसे बड़ा रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट में ऐतिहासिक कप्तान के रुप में दर्ज है।

बतौर कप्तान धोनी ने भारतीय क्रिकेट को उस मुकाम पर पहुंचाया जिसका सपना पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने देखा था लेकिन उसे साकार रांची के रहने वाले इस शानदार क्रिकेटर ने किया। यही वजह है कि धोनी फैंस की नजरों में ही नहीं बल्कि अपने आलोचकों के नजरों में एक अहम स्थान रखते हैं।

वैसे तो धोनी की महानता की गवाही देने के लिए उनके क्रिकेट करियर में दर्ज आईसीसी की ट्रॉफियां ही काफी हैं, लेकिन जन्मदिन के इस खास मौके पर उनके शानदार रिकॉर्ड के बारे में जानना हर क्रिकेट फैंस के लिए सोने पे सुहागा जैसा होगा। आइए जानते हैं धोनी से जुड़े शानदार और अनोखे रिकॉर्ड्स के बारे में.........

ये भी पढ़ें - B'Day Special : The Great MS Dhoni! एक ऐसा कप्तान जिसने सभी आईसीसी ट्रॉफी जीतकर विश्व में रचा इतिहास

महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के इकलौते कप्तान है जिन्होंने आईसीसी के तीनों बड़े टूर्नामेंट अपने नाम किए हैं। धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम ने साल 2007 में वर्ल्ड T20, आईसीसी वर्ल्ड कप 2011 और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।

क्रिकेट के इतिहास में धोनी सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले कप्तान हैं। धोनी ने 2007 से 2018 के बीच कुल 332 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की है जिसमें टीम को 178 बार जीत मिली है जबकि 120 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। 

टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट (60), वनडे (200) और T20I (72) में कप्तानी का रिकॉर्ड भी माही के ही नाम दर्ज है। यही नहीं, वह भारत की के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट वनडे (110) और T20I (41) जीतने वाले कप्तान भी हैं। टेस्ट में वह कोहली के बाद भारत के दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 27 टेस्ट मैच अपने नाम किए।

एमएस धोनी ने भारत के लिए 350 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 50.57 की औसत से 10,773 रन बनाए हैं। धोनी भारत की ओर से वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5वें क्रिकेटर हैं।

विकेट के पीछे धोनी बिजली जैसी फुर्ती के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि विकेटकीपर के रुप में वह तीसरे सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर हैं। उन्होंने 538 मैचों में 829 बार विकेट के पीछे बल्लेबाजों शिकार किया। बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा शिकार करने का रिकॉर्ड मार्क बाउचर (998 शिकार) के नाम दर्ज है। 

ये भी पढ़ें - Dhoni's Birthday Special : धोनी के जीवन की 5 बड़ी पारियां, जो आज भी फैंस के दिलों में है जिंदा

धोनी क्रिकेट की दुनिया में सबसे ज्यादा स्टम्पिंग करने वाले विकेटकीपर हैं। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 192 बार बल्लेबाजों को स्टंपिंग कर पवेलियन का रास्ता दिखाया है। माही के नाम टेस्ट में 38, वनडे में 120 और T20I में 34 स्टम्पिंग का रिकॉर्ड हैं।

क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने के मामलें में भी धोनी विकेटकीपर के तौर पर तीसरे स्थान पर काबिज हैं। उन्होंने विकेट के पीछे 634 बार कैच लपके हैं। इस मामलें में साउथ अफ्रीका के मार्क बाउचर (952 कैच) पहले जबकि ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (813 कैच) दूसे स्थान पर हैं।

धोनी वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक कुल 229 छक्के जड़े हैं।

यही नहीं, धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामलें में दुनिया के 5वें और भारत के दूसरे खिलाड़ी हैं। उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 359 छक्के दर्ज हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार नॉट आउट रहने का रिकॉर्ड भी धोनी के ही नाम है। धोनी 538 मैचों की 526 पारियों में कुल 142 बार नॉट आउट रहे हैं। उनके इस रिकॉर्ड के आसपास कोई भी भारतीय खिलाड़ी नहीं है।

धोनी दुनिया के इकलौते क्रिकेटर हैं जिन्होंने नंबर 3 से लेकर नबंर 7 तक सभी बल्लेबाजी पाॉजिशन पर शतक जड़ा है। धोनी के नाम 7 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 2 शतक लगाने का रिकॉर्ड भी है।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3e2jGgR

No comments:

Post a Comment

142 साल में पहली बार हुआ ऐसा, पहला टेस्ट हारने के बाद न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड में रचा इतिहास

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 160 रन से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से जीत ली। पहला टेस्ट हारने के बावजूद न्यूजीलैंड 142 साल में इंग...