Reality Of Sports: स्थगित हुए तोक्यो ओलंपिक की एक साल की उलटी गिनती फिर से हुई शुरू

Wednesday, 22 July 2020

स्थगित हुए तोक्यो ओलंपिक की एक साल की उलटी गिनती फिर से हुई शुरू

Tokyo Olympics Image Source : GETTY

तोक्यो ओलंपिक की एक साल की उलटी गिनती फिर शुरू हो गई है लेकिन कोरोना वायरस महामारी को लेकर अनिश्चितता के बीच अधिकतर लोग जश्न मनाने के मूड में नहीं है। पिछले साल 24 जुलाई को तोक्यो ओलंपिक की पहली बार एक साल की उलटी गिनती शुरू हुई थी। 

कोरोना वायरस महामारी के कारण हालांकि इसके बाद इन खेलों के उद्घाटन की तारीख को एक साल के लिए स्थगित करके 23 जुलाई 2021 कर दिया गया। पिछले साल इस मौके पर तोक्यो में आतिशबाजी हुई थी और स्थानीय सेलीब्रिटी ने भव्य कार्यक्रम के दौरान ओलंपिक पदक पेश किए थे। 

इस बार हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ। आयोजकों ने गुरुवार को प्रशंसकों की गैरमौजूदगी में नए राष्ट्रीय स्टेडियम में 15 मिनट के कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान एक वीडियो में अगले साल के उद्घाटन समारोह का प्रचार किया गया। 

ओलंपिक मशाल भी मार्च में जापान पहुंच गई थी और तब से इसे छिपाकर रखा गया है। क्योदो समाचार एजेंसी के कुछ दिन पहले कराए पोल से भी जापान की जनता के मूड का पता चलता है। इसके अनुसार 23. 9 प्रतिशत लोगों ने ओलंपिक के आयोजन का समर्थन किया है जबकि 36.4 लोगों का कहना है कि ओलंपिक को फिर स्थगित कर देना चाहिए। इसके अलावा 33.7 लोगों का कहना है कि इन्हें रद्द कर दिया जाना चाहिए। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2ONMbVd

No comments:

Post a Comment

FIFA World Cup में हुआ बड़ा उलटफेर, इक्वाडोर ने जर्मनी को हराकर नॉकआउट के लिए किया क्वालीफाई

ग्रुप-ई के आखिरी मुकाबलों में इक्वाडोर ने शानदार वापसी करते हुए जर्मनी को 2-1 से हराकर नॉकआउट में जगह बनाई। जबकि आइवरी कोस्ट ने कुराकाओ...