Reality Of Sports: इंटर मिलान ने फायोरेनटिना खिलाफ खेला ड्रॉ मैच, यूवेंटस के पास खिताब अपने नाम करने का मौका

Wednesday, 22 July 2020

इंटर मिलान ने फायोरेनटिना खिलाफ खेला ड्रॉ मैच, यूवेंटस के पास खिताब अपने नाम करने का मौका

Inter Milan play draw match against Fiorentina, jUventus have a chance to win the title Image Source : GETTY IMAGES

रोम। इंटर मिलान ने बुधवार को फायोरेनटिना के खिलाफ गोल रहित ड्रॉ खेला जिससे यूवेंटस के पास गुरुवार को अपने रिकॉर्ड को बेहतर करने वाला लगातार नौवां सिरी एक खिताब जीतने का मौका होगा। 

इंटर की टीम हालांकि दुर्भाग्यशाली रही जब रोमेलू लुकाकू और एलेक्सिस सांचेज के शॉट गोल पोस्ट से टकरा गए। यूवेंटस की टीम अगर गुरुवार को उडिनेसी में जीत दर्ज करती है तो अटलांटा पर नौ अंक की बढ़त बना लेगी जबकि तीन दौर का खेल बाकी रहेगा। 

ऐसे में अटलांटा की टीम ज्यादा से ज्यादा यूवेंटस की बराबरी कर सकती है और बेहतर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड के कारण यूवेंटस की टीम खिताब जीत लेगी। 

इंटर की टीम अटलांटा से एक अंक पीछे तीसरे स्थान पर है और दूसरे स्थान पर जगह बनाने की दौड़ में बनी हुई है।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/32MpQiU

No comments:

Post a Comment

FIFA World Cup में हुआ बड़ा उलटफेर, इक्वाडोर ने जर्मनी को हराकर नॉकआउट के लिए किया क्वालीफाई

ग्रुप-ई के आखिरी मुकाबलों में इक्वाडोर ने शानदार वापसी करते हुए जर्मनी को 2-1 से हराकर नॉकआउट में जगह बनाई। जबकि आइवरी कोस्ट ने कुराकाओ...