Reality Of Sports: दो बार ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी लिन डेन ने लिया संन्यास

Friday, 3 July 2020

दो बार ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी लिन डेन ने लिया संन्यास

Lin Dan Image Source : GETTY

दो बार के ओलंपिक चैंपियन चीन के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी लिन डेन ने संन्यास का एलान कर दिया। समाचार एंजेसी एएफपी के मुताबित लिन शनिवार को यह फैसला लिया है।

36 साल के लिन साल 2008 में बीजिंग ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा साल 2012 लंदन ओलंपिक में भी इस चैंपियन खिलाड़ी गोल्ड का तमगा हासिल किया था। इसके अलावा वह पांच बार वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियन रह चुके हैं।

संन्यास के एलान के बाद बीजिंग और लंदन ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले लिन अब आगामी तोक्यो ओलंपिक में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

तोक्यों ओलंपिक का आयोजन इसी साल किया जाना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे अब अगले साल के लिए टाल दिया गया है। हालांकि वायरस के प्रभाव को देखते हुए 2021 में भी इसके आयोजन को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

(More details awaited)

 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2ZDJFpo

No comments:

Post a Comment

IPL 2026: IPL डेब्यू मैच में ही 22 साल के ऑलराउंडर ने मचाया तहलका, जानिए कौन हैं कूपर कोनोली?

पंजाब किंग्स के लिए IPL 2026 में डेब्यू करने वाले 22 साल के ऑलराउंडर कूपर कोनोली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने गु...