Reality Of Sports: ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी में अभी से जुटे चेतेश्वर पुजारा, ट्विटर पर शेयर की प्रैक्टिस की वीडियो

Saturday, 4 July 2020

ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी में अभी से जुटे चेतेश्वर पुजारा, ट्विटर पर शेयर की प्रैक्टिस की वीडियो

cheteshwar pujara Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया दौरे को ध्यान में रखते हुए नेट पर अपना अभ्यास शुरू कर दिया है। पुजारा ने सोशल मीडिया पर शनिवार को एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह नेट पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किए इस वीडियो में कहा, " लय में वापस आ रह हूं।" वीडियो में पुजारा डाइव, पुल और डिफेंड जैसे शॉट खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज पुजारा ने हाल में भारतीय टीम के साथ एक फोटो साझा किया था, जिसमें पिछले साल आस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम जश्न मनाते हुए दिखाई दे रही है।

उन्होंने इस फोटो के साथ कहा था कि अब वह डेसिंग में खिलाड़ियों के साथ जुड़ने का और इंतजार नहीं कर सकते हैं।

पुजारा ने भारत के लिए पिछला टेस्ट मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में मार्च में खेला था।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2ZB9YN9

No comments:

Post a Comment

हरमनप्रीत कौर का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद बाद टूटा दिल, अपनी टीम के खेलने के तरीके पर उठाए सवाल

ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद टीम इंडिया वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई। इस हार के बाद हरमनप्रीत कौर ने बड़ी टीमों के खिलाफ अपने...