Reality Of Sports: श्रीलंकाई बल्लेबाज कुसल मेंडिस को पुलिस ने किया अरेस्ट, कार हादसे में गई एक बुजुर्ग की जान

Saturday, 4 July 2020

श्रीलंकाई बल्लेबाज कुसल मेंडिस को पुलिस ने किया अरेस्ट, कार हादसे में गई एक बुजुर्ग की जान

Sri Lankan batsman Kusal Mendis was arrested, an elderly man died in a car accident Image Source : GETTY IMAGES

श्रीलंका के बल्लेबाज कुसल मेंडिस को कार दुर्घटना के बाद हिरासत में लिया गाय है। स्थानीय पुलिस के अनुसार उन्होंने अपनी कार से पैदल चल रहे एक व्यक्ति को टक्कर मारी जिसके बाद उस व्यक्ति की मौत हो गई है। 

श्रीलंकाई मीडिया के अनुसार यह हादसा रविवार सुबर 5:30 बजे पनाडुरा में होरेथुडुवा क्षेत्र में हुआ। वहां पैदल चल रहा 74 साल का व्यक्ति दुर्घटना का शिकार हो गया जिससे उसकी मौत हो गई। 

पुलिस प्रवक्ता एसएसपी जलिया सेनारत्ने ने मेंडिस की गिरफ्तारी की खबर की पुष्टि की। यह भी पता चला है कि पीड़ित पनादुरा के गोरकापोला इलाके का निवासी था।

ये भी पढ़ें - शाहिद अफरीदी का बड़ा बयान, कहा मैच हारने के बाद भारतीय खिलाड़ी हमसे मांगते थे माफी

पुलिस ने बताया कि मेंडिस को आज मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। 25 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज मेंडिस ने 44 टेस्ट और 76 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया है। 

वह राष्ट्रीय टीम का हिस्सा थे जिसने कोविड-19 लॉकडाउन के बाद ट्रेनिंग शुरू की है। महामारी के कारण श्रीलंका के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच रद्द हो गए हैं जिसमें भारत का श्रीलंका दौरा भी शामिल है।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3gp6Ydu

No comments:

Post a Comment

हैदराबाद क्रिकेट टीम के मेंटोर बने वसीम जाफर, अगले 2 साल तक संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर हैदराबाद क्रिकेट टीम के मेंटोर बन गए हैं। अब वह टीम के खिलाड़ियों को खेल सुधारने में मदद करते और उन्हें सि...