Reality Of Sports: विराट कोहली ने शेयर की अपनी पसंदीदा जिम एक्सरसाइज की वीडियो, बताया सबसे खास

Friday, 3 July 2020

विराट कोहली ने शेयर की अपनी पसंदीदा जिम एक्सरसाइज की वीडियो, बताया सबसे खास

Virat Kohli Image Source : TWITTER/VIRAT KOHLI

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं। कोहली अपने खेल के साथ-साथ फिटनेस को लेकर काफी गंभीर रहते हैं और साथ टीम के साथी खिलाड़ी को भी वह फिट रहने के लिए प्रेरित करते रहते हैं।

यही कारण है अक्सर कोहली सोशल मीडिया पर अपने फिटनेस से संबधी फोटो और वीडियोज शेयर करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो उन्होंने हाल ही में ट्विटर पर शेयर किया जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

कोहली इस वीडिय में वेट ट्रेनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ ही कोहली ने लिखा, ''अगर मुझे हर रोज एक एक्सरसाइज करने का विकल्प चुनना हो तो वह यही होगा। पावर स्नैच से प्यार।''

आपको बता दें कि इससे एक दिन पहले विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर फ्लाई पुश अप्स करते दिखाई दिए थे।

कोरोना वायरस महामारी के कारण विराट कोहली इस समय अपने घर पर ही मौजूदा है। लगभग तीन महीने से भी अधिक समय से वह क्रिकेट नहीं खेले हैं। आखिरी बार वह न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरे थे।

हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ भिड़ना था लेकिन उसी बीच कोविड-19 का प्रसार बड़ी तेजी से होने लगा जिसके कारण भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेली जानी वाली सीरीज को रद्द कर दिया गया।

इस बीच बीसीसीआई की तरफ से भारत में क्रिकेट को बहाल करने के लिए कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। वहीं इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन को भी अनिश्चित समय के लिए टाल दिया गया है। हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि सितंबर-अक्टूबर में आईपीएल को श्रीलंका या फिर यूएई में आयोजित किया जा सकता है।

 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3itL62E

No comments:

Post a Comment

WPL 2026 में ऑरेंज और पर्पल कैप को इन प्लेयर्स ने किया अपने नाम, प्राइज मनी के रूप में मिले इतने रुपये

WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन में एक से एक शानदार प्रदर्शन देखने को मिले, जिसमें आरसीबी महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना जहां ...