Reality Of Sports: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज पहला टेस्ट तीसरा दिन, लाइव क्रिकेट स्कोर : इंग्लैंड पर बढ़त बनाने पर होगी विंडीज की नजरें

Friday, 10 July 2020

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज पहला टेस्ट तीसरा दिन, लाइव क्रिकेट स्कोर : इंग्लैंड पर बढ़त बनाने पर होगी विंडीज की नजरें

england vs west indies live score eng vs wi 3rd day test match ball to ball live updates from the rose bowl southampton Image Source : GETTY

साउथहैंपटन में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच के दूसरे दिन वेस्टइंडीज का पलड़ा मेजबानों पर भारी रहा। इंग्लैंड को 204 रन पर समेट कर विंडीज ने दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए हैं। विंडीज की ओर से ब्रेथवेट (20*) और होप (3*) क्रीज पर मौजूद हैं। पहले दिन बारिश के कारण अधिकतर समय का खेल धुल जाने के बाद विंडीज के गेंदबाजों ने दूसरे दिन पहले सत्र में इंग्लैंड के बल्लेबाजों को विकेट पर टिकने नहीं दिया। इंग्लैंड ने दूसरे दिन भोजनकाल के बाद पांच विकेट 106 रनों से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पूरी टीम 204 रनों पर आलआउट हो गई। कार्यवाहक कप्तान बेन स्टोक्स ने 21 और जोस बटलर नौ रन से आगे खेलना शुरू किया। दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी करके इंग्लैंड को मजबूती देने की कोशिश। लेकिन इसके बाद मेजबान टीम पूरी तरह से लड़खड़ा गई और होल्डर तथा शेनन गैब्रियल के आगे घुटने टेकते हुए नजर आई।

स्टोक्स ने 97 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 43 और बटलर ने 47 गेंदों पर छह चौकों के सहारे 35 रन बनाए। उनके अलावा डोमिनीक बेस ने 44 गेंदों पर चार चौकों की बदौलत नाबाद 31 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड ने छठा विकेट स्टोक्स के रूप में 154 के स्कोर पर, सातवां विकेट 157 के स्कोर पर बटलर के रूप में, आठवां विकेट जोफ्रा आर्चर (0) के रूप में 157 रन पर, नौवां विकेट मार्क वुड(5) के रूप में 174 के स्कोर पर और अंतिम विकेट 204 रन के स्कोर पर जेम्स एंडरसन (10) के रूप में खोया। उनके अलावा रोरी बर्न्‍स ने 30, डोमिनिक सिब्ले ने शून्य, जोए डेनली ने 18, जैक क्रॉले ने 10 और ओली पोल ने 12 रन बनाए। वेस्टइंडी की ओर से कप्तान होल्डर सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 42 रन देकर सर्वाधिक छह विकेट लिए। उनके अलावा गैब्रियल ने 62 रन पर चार विकेट विकेट 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/323OgUI

No comments:

Post a Comment

इंग्लैंड ने पहले टी20 के लिए किया प्लेइंग XI का ऐलान, जोफ्रा आर्चर को नहीं मिली टीम में जगह

भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग XI का ऐलान किया है। यह मुकाबला चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला जाएगा। इंग्लैंड ने इस ...