Reality Of Sports: कैब अक्ष्यक्ष अभिषेक डालमिया ने कोरना संक्रमित स्नेहाशीष गांगुली के लिए की जल्द ठीक होने की कामना

Wednesday, 15 July 2020

कैब अक्ष्यक्ष अभिषेक डालमिया ने कोरना संक्रमित स्नेहाशीष गांगुली के लिए की जल्द ठीक होने की कामना

snehasish Ganguly and Sourav Ganguly Image Source : CAB MEDIA

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष अभिषेक डालमिया ने कोविड-19 से संक्रमित स्नेहाशीष गांगुली की जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की है। स्नेहाशीष कैब के सचिव और बीसीबीआई के मौजूदा अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के बड़े भाई हैं। स्नेहाशीष को बीते बुधवार कोरोना के लक्षण महसूस हुए थे जिसके बाद वे जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए।

डालमिया ने समाचार एजेंसी एनआई से कहा, ''यह बेहद कठीन समय है। बीते दिन शहर के एक अस्पताल में स्नेहाशीष भर्ती हुए थे। जांच के दौरान उन्हें हल्का बुखार था। इसके अलावा उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं थी। मैं जल्द से जल्द उनकी ठीके होने की कामना करता हूं।

वहीं स्नेहाशीष के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एहतियात के तौर पर सौरव गांगुली और उनके परिवार को क्वारंटीन या सेल्फ आइसोलेशन में रखा जा सकता है। बता दें, सौरव गांगुली ने इसी महीने की 8 तारीख को अपने परिवार के सदस्यों के साथ जन्मदिन मनाया था।

गौरतलब है कि पिछले महीने भी सौरव गांगुली के परिवार के कुछ लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई थी जिसमें उनके बड़े भाई स्नेहाशीष को भी वायरस से संक्रमित बताया गया था। हालांकि तब स्नेहाशीष ने खुद के वायरस से संक्रमित होने की खबरों को खारिज कर दिया था। स्नेहाशीष ने तब अपने बयान में कहा था कि वह पूरी तरह से स्वस्थ है और उनकी बीमारी के बारे में जो भी खबरें चल रही है, वो बेबुनियाद हैं।

स्नेहाशीष के अलावा बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (कैब) ने बयान जारी कर कहा था, "यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि सीएबी सचिव स्नेहाशीष गांगुली के कोरोना संक्रमण को लेकर जो भी खबरे चल रही हैं वह गलत हैं। स्नेहाशीष बिल्कुल ठीक हैं।"



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2Ovno8s

No comments:

Post a Comment

वैभव सूर्यवंशी को क्या दूसरे टी20 मैच में मिलने जा रहा है मौका? सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया इशारा

भारत और इंग्लैंड के बीच में पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर के स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें सभी की नज...