क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को आज के युवा खिलाड़ी अपना गुरू मानते हैं। सचिन को मैदान पर बल्लेबाजी करता देख कई युवाओं ने क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा। लेकिन सचिन को भी इतना महान क्रिकेटर बनाने में कई लोगों का अहम रोल रहा है। आज गुरु पूर्णिमा के दिन सचिन तेंदुलकर ने उन तीन लोगों का शुक्रिया अदा किया है जिनकी वजह से वह आज इस मुकाम पर पहुंच पाए हैं।
सचिन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने इन तीन लोगों के बारे में कहा 'मैं जब भी बल्ला उठाता हूं तो मेरे जेहन में तीन लोगों का नाम आता है, जिनकी मेरी जिंदगी में खास अहमियत है। जो मैं आज हूं, इन तीन लोगों की वजह से ही हूं। सबसे पहले मेरे भाई, जिन्होंने मुझे आचरेकर सर के पास ले जाने का फैसला किया। भले ही जब भी मैं बल्लेबाजी करने जाता था, मेरे भाई उस वक्त शारीरिक रूप से नहीं रहते थे, लेकिन मानसिक रूप से वह हमेशा मेरे साथ रहते थे। मैं जब भी बल्लेबाजी करने गया, उनके साथ ही गया।''
अपने भाई के बाद सचिन ने अपने बचपन के कोच अचरेकर का नाम लिया। सचिन ने कहा ''जब बात आचरेकर सर की आती है तो मैं उनके बारे में क्या कहूं। उन्होंने मेरी बल्लेबाजी पर जो अपना वक्त दिया। चाहे मैच हो या प्रैक्टिस सेशन वह मेरी बल्लेबाजी में हुई सारी गलतियों को नोट करते थे। इसके बाद वह घंटों इस पर मेरे साथ बात करते थे और समझाते थे।''
ये भी पढ़ें - डेविड वार्नर का टीम में होना ऐसा, जैसे फ्लॉएड मेवैदर टीम में हों: जस्टिन लैंगर
On Guru Purnima, I want to thank all the people who have taught & inspired me to give my best. However, to these three gentlemen I am ever grateful. 🙏🏼#GuruPurnima pic.twitter.com/PB3Oszv97f
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) July 5, 2020
अंत में अपने पिता का नाम लेते हुए उन्होंने कहा उन्होंने कहा, ''आखिर में मेरे पिता जी, जिन्होंने हमेशा मुझे कहा कि कभी शॉर्टकट मत लेना। खुद को अच्छे से तैयार करो। और इन सबके ऊपर कभी अपने मूल्यों को नीचे मत गिरने देना।''
सचिन के अलावा भी कई क्रिकेटरों ने ट्विटर पर शुभकामनाएं दी। देखें ट्वीट्स
Live quietly in this moment and see the beauty of all before you. The future wil take care of itself . #GuruPurnima pic.twitter.com/Stv4wJDMOt
— Virender Sehwag (@virendersehwag) July 5, 2020
#Gurupurnima~ Guru in it’s simplest forms mean Teacher and it’s greatest expression Mahadev. Today we honor all our teachers who guide, nurture and lead us higher.
— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) July 5, 2020
Wishing everyone a Happy & Blessed #GuruPurnima✨🙏
As a foodie,John Wright knew kebabs are main attraction & naan plays a supporting role.Yet, both need each other to make a perfect meal.Much like in cricket, where he let players take centerstage & stayed in the background.Happy birthday, John.Perfect that it’s also #GuruPurnima pic.twitter.com/WHAJknCkmV
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) July 5, 2020
On the auspicious occasion of #GuruPurnima I want to thank my gurus, teachers & mentors who have enabled me to become who I am. I’m indebted to them for their support & guidance. I hope to do justice to these learnings & always inspire others through my life. Happy Guru Purnima
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) July 5, 2020
On this auspicious ocassion of #GuruPurnima , I offer my salutations and prayers to my Guru.
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) July 5, 2020
May the divine light within all of us awaken and we live to our full potential. https://t.co/jt3UwE5Gzh
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3f7xZSI
No comments:
Post a Comment