Reality Of Sports: आकाश चोपड़ा ने शाहिद अफरीदी को दिया मुहतोड़ जवाब, आंकड़ों के साथ दिखाया आइना

Sunday, 5 July 2020

आकाश चोपड़ा ने शाहिद अफरीदी को दिया मुहतोड़ जवाब, आंकड़ों के साथ दिखाया आइना

Shahid Afridi Image Source : GETTY IMAGES

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी आए दिन भारत और भारतीय क्रिकेट के खिलाफ जहर उगलते रहते हैं। हाल ही में अफरीदी ने एक युट्यूब वीडियो में यह कहते नजर आ रहे थे कि हमने अपने दौर में भारतीय टीम की इतनी पिटाई की है कि वह मैच के बाद हमसे माफी मांगा करते थे। अरफीदी के इस बयान पर अब भारत के पूर्व ओपनर बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने उन्हें करारा जवाब दिया है।

आकाश ने भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबलों का आंकड़ा सामने रखकर उन्होंने अफरीदी को आइना दिखाते हुए एक हिदायत भी दे डाली।

आकाश अपने युट्यूब चैनल के माध्यम से बताते हैं कि भारत-पाकिस्तान के बीच खेले मुकाबलों हार जीत का अंतर काफी कम है। खास तौर से टी-20 क्रिकेट में पाकिस्तान के सामने फिसड्डी नजर आती है।

उन्होंने कहा, ''जब भारत शारजाह में खेलती थी तो पाकिस्तान का पलड़ा जरूर भारी रहता था लेकिन इसके बावजूद भारतीय टीम किसी भी तरह से उनसे पीछे नहीं थी। भारत दोनों टीमें 15 बार टेस्ट मैचों में एक दूसरे से भिड़ी है, जिसमें से दोनों ने पांच-पांच मैच जीते हैं जबकि बाकी मुकाबले में ड्रॉ रहे हैं।''

आकश ने कहा, ''यह सच है कि इमरान खान, वसीम अकरम और वकार यूनिस जैसे क्रिकेटरों में नैसर्गिक प्रतिभा थी और वे ऐसे खिलाड़ी तो अपने दम पर मैच का रुख बदल देते थे लेकिन शाहिद अफरीदी के दौर के बाद ऐसा नहीं रहा। अफरीदी के दौर के बाद भारतीय टीम का ही पलरा भारी रहा है।''

आकाश ने कहा, ''वनडे फॉर्मेट में पाकिस्तान ने हमसे सिर्फ 2 मैच ज्यादा जीते हैं। 82 में से आंकड़ा 41-39 से पाकिस्तान के पक्ष में है। तो वेलडन। लेकिन मुझे नहीं लगता कि कोई दो मैचों के लिए जाकर माफी मांगेगा।'' 

वहीं टी-20 का आंकड़ा बताते हुए आकाश कहते हैं कि इस फॉर्मेट में भारतीय टीम ने पाकिस्तान पर अच्छी-खासी बढ़त हासिल की हुई है। भारत ने 7-1 से बढ़त हासिल की है। क्या कहानी पूरी उल्टी तो नहीं है। कहीं अफरीदी कहना कुछ और चाहते थे और कुछ और कह गए। मैं काफी हैरान हूं।

इसके साथ ही आकाश ने अफरीदी को हिदायत देते हुए कहा कि एक बार सांप के काटे हुए का इलाज किया जा सकता है लेकिन गलतफहमी में पड़े लोगों का कोई इलाज नहीं है। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2Cdy1tl

No comments:

Post a Comment

142 साल में पहली बार हुआ ऐसा, पहला टेस्ट हारने के बाद न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड में रचा इतिहास

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 160 रन से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से जीत ली। पहला टेस्ट हारने के बावजूद न्यूजीलैंड 142 साल में इंग...