Reality Of Sports: साउथ अफ्रीका महिला टीम के तीन सदस्य पाई गईं कोविड-19 से संक्रमित

Saturday, 25 July 2020

साउथ अफ्रीका महिला टीम के तीन सदस्य पाई गईं कोविड-19 से संक्रमित

Cricket South Africa Image Source : GETTY IMAGES

साउथ अफ्रीकी महिला क्रिकेट टीम के इंग्लैंड के प्रस्तावित दौरे के लिए अभ्यास शिविर से पहले जांच के दौरान तीन सदस्यों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने एक सहयोगी सदस्य सहित तीनों को शिविर से अलग कर दिया है। शिविर प्रिटोरिया में 27 जुलाई से शुरू होगा। 

सीएसए से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘ हम पुष्टि कर सकते हैं कि जांच में तीन लोगों को संक्रमित गया है। पॉजिटिव पाये गये खिलाड़ी और सहयोगी सदस्य अब 10 दिनों के लिए पृथकवास में रहेंगे और अभ्यास शिविर में भाग नहीं लेंगे।’’ 

टीम के खिलाड़ियों और सहयोगी सदस्यों को एक और जांच से गुजरना होगा। दक्षिण अफ्रीका महिला टीम का इंग्लैंड दौरा सितंबर में प्रस्तावित है। 

More to follow...



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3fZ4e71

No comments:

Post a Comment

रोहित शर्मा ने शतक पूरा करने के बाद अपने नए सेलिब्रेशन स्टाइल को लेकर किया खुलासा, बताया किसके लिए किया था ऐसा

रोहित शर्मा का वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में हिटमैन वाला अंदाज बल्ले से देखने को मिला जिसमें उन्होंने शानदार शतकी...