Reality Of Sports: सड़क दुर्घटना मामले में पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए देने के बाद जमानत पर रिहा हुए कुसल मेंडिस

Tuesday, 7 July 2020

सड़क दुर्घटना मामले में पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए देने के बाद जमानत पर रिहा हुए कुसल मेंडिस

Kusal Mendis released on bail after giving Rs 10 lakh to the victim's family in a road accident case Image Source : GETTY IMAGES

श्रीलंका के विकेट कीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस को पिछले दिनों सड़क दुर्घटना मामले में गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद आज उन्हें जमानत मिल गई है। सोमवार को कोर्ट में पेश किए जाने के बाद मेंडिस के वकील ने पीड़ित के परिवार को 10 लाख रुपये देने पर सहमति जताई। इसके बाद दो लाख रुपये का प्रारंभिक भुगतान कर मेंडिस को जमानत मिल गई है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार - यह समझौता मेंडिस को सोमवार पनादुरा मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश किए जाने के बाद उन्हें 10 लाख रुपये के दो व्यक्तिगत मुचलके पर रिहा किए जाने के दौरान हुआ। अदालत ने इस हादसे के मद्देनजर मेंडिस की ड्राइविंग लाइसेंस को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।

बता दें, मेंडिस ने 5 जुलाई को अपनी कार से पैदल चल रहे एक व्यक्ति को टक्कर मारी जिसके बाद उस व्यक्ति की मौत हो गई थी। 

ये भी पढ़ें - लॉकडाउन में डॉम सिब्ली ने घटाया 12 किलो वजन, अब विंडीज के खिलाफ दिखाएंगे दम

श्रीलंकाई मीडिया के अनुसार यह हादसा रविवार सुबर 5:30 बजे पनाडुरा में होरेथुडुवा क्षेत्र में हुआ। वहां पैदल चल रहा 74 साल का व्यक्ति दुर्घटना का शिकार हो गया जिससे उसकी मौत हो गई।  

पुलिस प्रवक्ता एसएसपी जलिया सेनारत्ने ने मेंडिस की गिरफ्तारी की खबर की पुष्टि की। यह भी पता चला है कि पीड़ित पनादुरा के गोरकापोला इलाके का निवासी था।

25 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज मेंडिस ने 44 टेस्ट और 76 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया है। 

वह राष्ट्रीय टीम का हिस्सा थे जिसने कोविड-19 लॉकडाउन के बाद ट्रेनिंग शुरू की है। महामारी के कारण श्रीलंका के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच रद्द हो गए हैं जिसमें भारत का श्रीलंका दौरा भी शामिल है।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3gzZpRu

No comments:

Post a Comment

142 साल में पहली बार हुआ ऐसा, पहला टेस्ट हारने के बाद न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड में रचा इतिहास

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 160 रन से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से जीत ली। पहला टेस्ट हारने के बावजूद न्यूजीलैंड 142 साल में इंग...