Reality Of Sports: Serie A : वेरोना ने अटलांटा को 1-1 की बराबरी पर रोका, मिलान ने बोलोना पर दर्ज की जीत

Saturday, 18 July 2020

Serie A : वेरोना ने अटलांटा को 1-1 की बराबरी पर रोका, मिलान ने बोलोना पर दर्ज की जीत

Football Image Source : GETTY IMAGES

अटलांटा की सिरी ए में दूसरे स्थान पर रहने की उम्मीदों को झटका लगा जब हेलास वेरोना ने शनिवार को उसे 1-1 से बराबरी पर रोका दिया। डुवान जापटा ने विरोधी टीम की गलती का फायदा उठाते हुए 50वें मिनट में अटलांटा को बढ़त दिला दी। 

वहीं अटलांटा से ही ऋण पर वेरोना की ओर से खेल रहे माटियो पेसिना ने नौ मिनट बाद स्कोर 1-1 कर दिया।

इस ड्रॉ के बाद अटलांटा और इंटर मिलान दोनों के समान 71 अंक हैं। मिलान की टीम बेहतर गोल अंतर के कारण दूसरे स्थान पर है और उसे रविवार को रोमा के खिलाफ उसके मैदान पर खेलना है। 

इटालियन लीग में शीर्ष पर चल रहे यूवेंटस ने छह अंक की बढ़त बना रखी है और सोमवार को चौथे स्थान पर चल रहे लाजियो से भिड़ेगा। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3jhrkaQ

No comments:

Post a Comment

मैनचेस्टर में बल्लेबाज या गेंदबाज किसका रहेगा बोलबाला? पिच को लेकर टिकी सभी की नजरें

भारत और इंग्लैंड के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर के स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां की पिच को लेक...