Reality Of Sports: लीजेंड्स शतरंज टूर्नामेंट के पहले दौर में रूस के पीटर स्विडलर से हारे विश्वनाथन आनंद

Tuesday, 21 July 2020

लीजेंड्स शतरंज टूर्नामेंट के पहले दौर में रूस के पीटर स्विडलर से हारे विश्वनाथन आनंद

Vishwanathan Anand lost to Peter Swidler of Russia in the first round of the Legends Chess tournament Image Source : GETTY IMAGES

चेन्नई। पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को 150000 डॉलर इनामी लीजेंड्स शतरंज टूर्नामेंट के पहले दौर में रूस के पीटर स्विडलर के खिलाफ 1.5-2.5 से हार का सामना करना पड़ा। मैग्नस कार्लसन चेस टूर में पहली बार हिस्सा रहे आनंद ने बेस्ट ऑफ फोर बाजी के मुकाबले में पहली तीन बाजी ड्रॉ खेली लेकिन उन्हें अंतिम बाजी में हार का सामना करना पड़ा। 

मई में ऑनलाइन नेशन्स कप में हिस्सा लेने के बाद वापसी कर रहे आनंद और स्विडलर तीन बाजी के बाद 1.5-1.5 से बराबरी थे लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने अंतिम बाजी में हार के साथ मुकाबला गंवा दिया। 

अनुभवी बोरिस गेलफेंड ने पहले दिन उलटफेर करते हुए दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी चीन के डिंग लिरेन को 3-1 से हराया। 

ये भी पढ़ें - मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ हार से बढ़ी वैटफोर्ड की चिंता

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नॉर्वे के कार्लसन ने नीदरलैंड के अनीष गिरी को 3-1 से शिकस्त दी जबकि रूस के इयान नेपोमनियाची और हंगरी के पीटर लेको भी जीत दर्ज करने में सफल रहे। नेपामनियाची ने व्लादिमीर क्रैमनिक जबकि लेको ने वैसिली इवानचुक को हराया। 

सभी राउंड रोबिन मैच बेस्ट आफ फोर मुकाबले हैं। लीजेंड्स आफ चेस प्रतियोगिता में चेसेबल मास्टर्स के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले कार्लसन, लिरेन, नेपोमनियाची और गिरी को स्वत: आमंत्रण मिला है और वे 40-52 आयु वर्ग के छह लीजेंड्स के साथ खेल रहे हैं जो अपने करियर के दौरान कभी ना कभी विश्व शतरंज के शीर्ष पर रहे।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3hpJK7s

No comments:

Post a Comment

हैदराबाद क्रिकेट टीम के मेंटोर बने वसीम जाफर, अगले 2 साल तक संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर हैदराबाद क्रिकेट टीम के मेंटोर बन गए हैं। अब वह टीम के खिलाड़ियों को खेल सुधारने में मदद करते और उन्हें सि...