वैटफोर्ड को इंग्लिश प्रीमियर लीग में मंगलवार को मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ 0-4 से हार का सामना करना पड़ा जिससे टीम पर निचली लीग में खिसकने का खतरा बढ़ गया है। मैनचेस्टर सिटी की ओर से रहीम स्टर्लिंग ने दो गोल दागे जबकि फिल फोडेन और एमरिक लापोर्टे ने एक-एक गोल किया।
वैटफोर्ड की टीम इस हार से निचली तीन टीमों में पहुंच गई है जिन्हें निचली लीग में खिसकना होगा।
वैटफोर्ड और एस्टन विला के समान अंक हैं लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण एस्टन विला की टीम फिलहाल रेलीगेशन सूची से बाहर है। एस्टन विला ने मंगलवार को आर्सेनल को 1-0 से हराया।
More to Follow...
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/32Jdqs3
No comments:
Post a Comment