Reality Of Sports: चार सितंबर को इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हो सकती है ऑस्ट्रेलियाई टीम : रिपोर्ट

Monday, 20 July 2020

चार सितंबर को इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हो सकती है ऑस्ट्रेलियाई टीम : रिपोर्ट

Australia vs England Image Source : GETTY IMAGES

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का इंग्लैंड का दौरा चार सितंबर से शुरू होगा जिसमें जैव सुरक्षित वातावरण में तीन टी20 और इतने ही वनडे मैच खेले जाएंगे। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है। ‘द डेली टेलीग्राफ’ की रिपोर्ट के अनुसार दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज से होगी। 

टी20 मैच चार, छह और आठ सितंबर को खेले जाएंगे। इसके बाद 10, 12 और 15 सितंबर को वनडे मैच होंगे। रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई टीम निजी विमान से इंग्लैंड रवाना होगी और सभी छह मैच साउथम्पटन और मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जाने की संभावना है। 

इन दोनों स्थानों पर टीमों, मैच अधिकारियों और प्रसारकों के ठहरने के लिये स्टेडियम से लगे होटल हैं। इन दोनों मैदानों पर ही अभी इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है जिससे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी भी हुई। 

इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज भी इन्हीं स्थानों पर खेली जाएगी। ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने इस दौरे के लिये पिछले सप्ताह 26 सदस्यीय संभावित टीम का चयन किया था। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/30sgWED

No comments:

Post a Comment

पाकिस्तान के कोच ने भी माना टीम इंडिया का लोहा, कहा- भारत बाकी सभी टीमों से काफी ऊपर

पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने स्वीकार किया है कि मौजूदा समय में भारत दुनिया की सबसे मजबूत टीम है और उसे हराना हर टीम के लिए बड़ी चुनौती...