Reality Of Sports: ब्राइटन को हराकर रिकॉर्ड अंक हासिल करने के करीब पहुंचा लिवरपूल

Thursday, 9 July 2020

ब्राइटन को हराकर रिकॉर्ड अंक हासिल करने के करीब पहुंचा लिवरपूल

Liverpool reach close to record points by defeating Brighton Image Source : AP

लंदन। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) का खिताब पहले ही अपने नाम पर सुनिश्चित कर चुके लिवरपूल ने ब्राइटन को 3-1 से हराकर एक सत्र में सर्वाधिक अंक हासिल करने का नया रिकॉर्ड बनाने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाये। मैनचेस्टर सिटी ने 2018 में 100 अंक हासिल किये थे लेकिन जर्गेन क्लॉप की अगुवाई वाली लिवरपूल की टीम अगर बाकी बचे अपने चार मैचों में से तीन में जीत दर्ज करती है तो वह इस रिकार्ड को तोड़ देगी। 

लिवरपूल को अभी बर्नले, आर्सनल, चेल्सी और न्यूकास्टल से मैच खेलने हैं। ब्राइटन के खिलाफ मैच में लिवरपूल की तरफ से मोहम्मद सालेह (आठवें और 76वें मिनट) ने दो जबकि जोर्डन हैंडरसन (आठवें) ने एक गोल किया। 

ब्राइटन की तरफ से एकमात्र गोल लींड्रो ट्रोसार्ड ने 45वें मिनट में किया। पिछले 30 वर्षों में पहली बार खिताब जीतने वाले लिवरपूल के अब 34 मैचों में 92 अंक हो गये हैं। 

ये भी पढ़ें - La Liga : बार्सिलोना ने एस्पेनयॉल को हराकर खिताब की उम्मीद बरकरार रखी

दूसरे नंबर पर काबिज मैनचेस्टर सिटी के इतने ही मैचों में 69 अंक हैं। सिटी ने एक अन्य मैच में न्यूकास्टल को 5-0 से करारी शिकस्त दी। 

शैफील्ड यूनाईटेड ने वॉल्व्स को 1-0 से हराकर सातवां स्थान हासिल कर लिया है। अब वह वॉल्व्स से केवल एक अंक पीछे है। एक अन्य मैच में बर्नली ने वेस्ट हैम को 1-0 से पराजित किया। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/320EwuK

No comments:

Post a Comment

142 साल में पहली बार हुआ ऐसा, पहला टेस्ट हारने के बाद न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड में रचा इतिहास

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 160 रन से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से जीत ली। पहला टेस्ट हारने के बावजूद न्यूजीलैंड 142 साल में इंग...