Reality Of Sports: जापान की जे-लीग दर्शकों के बिना खाली स्टेडियम में शनिवार से होगी बहाल

Friday, 3 July 2020

जापान की जे-लीग दर्शकों के बिना खाली स्टेडियम में शनिवार से होगी बहाल

Football Image Source : GETTY IMAGES

जापान की फुटबॉल लीग कोरोना वायरस महामारी के कारण चार महीने के विलंब के बाद इस हफ्ते के अंत में बहाल होगी। शनिवार को लीग बहाल होगी और गुरूवार को तोक्यो में कोरोना वायरस संक्रमण के 107 मामले सामने आये। 

दो महीनों में एक दिन में सबसे बड़ी संख्या में मामले इसी दिन दर्ज हुए और यह थोड़ी चिंता की बात है क्योंकि जापान ने वायरस पर नियंत्रण बनाया हुआ था। जे-लीग भी दुनिया भर में शुरू हुए खेलों की तरह महामारी के कारण दर्शकों के बिना खाली स्टेडियम में खेली जायेगी। 

इसमें अहम मुकाबला गत चैम्पियन योकोहामा और उरावा रेड्स के बीच होगा। शनिवार को सभी 18 टीमें खेल शुरू करेंगी। सत्र फरवरी में रोक दिया गया था और तब तक केवल एक ही दौर के मैच खेले गये थे।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3gsSwBr

No comments:

Post a Comment

मेसी ने तोड़ा एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, लगातार 7 वर्ल्ड कप मैचों में गोल दागने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बने

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जॉर्डन के खिलाफ फ्री-किक से गोल कर नया इतिहास रच दिया। वह लगातार सात फीफा ...