Reality Of Sports: चेल्सी ने मैनचेस्टर यूनाईटेड को 3-1 से हराकर एफए कप के फाइनल में बनाई जगह

Monday, 20 July 2020

चेल्सी ने मैनचेस्टर यूनाईटेड को 3-1 से हराकर एफए कप के फाइनल में बनाई जगह

Chelsea vs Manchester United Image Source : GETTY IMAGES

चेल्सी ने मैनचेस्टर यूनाईटेड के गोलकीपर डेविड डि जिया की गलतियों का फायदा उठाकर रविवार को यहां 3-1 की जीत से एफए कप फाइनल में जगह बनायी जहां उसका मुकाबला एक अगस्त को आर्सनल से होगा। डि जिया ने पहली गलती पहले हाफ के इंजुरी टाइम के 11वें मिनट में की जब ओलिवर गिरोड के सीजर अजपिलीक्यूटा के क्रास पर लगाये गये शॉट को उन्होंने अपने गोल की तरफ मोड़ दिया था। 

इसके बाद 46वें मिनट में मैसन माउंट ने उनकी गलती का फायदा उठाकर गोल दागा जिससे चेल्सी 2-0 से आगे हो गया। हैरी मैगुएर ने 74वें मिनट में आत्मघाती गोल करके यूनाईटेड को एक और झटका दिया। ब्रूनो फर्नाडिस ने 85वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला लेकिन इससे यूनाईटेड हार का अंतर ही कम कर पाया। इसका मतलब है कि फ्रैंक लैंपार्ड का चेल्सी के कोच के रूप में पहला सत्र एफए कप फाइनल के बिना समाप्त होगा। 

चेल्सी और यूनाईटेड ने इस बीच इंग्लिश प्रीमियर लीग के जरिये चैंपियन्स लीग में जगह बनाने की अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं। लीस्टर सिटी को रविवार को टोटैनहैम ने 3-0 से हराया। इससे 2016 का चैंपियन लीस्टर सितंबर के बाद पहली बार शीर्ष चार से बाहर होने की स्थिति में पहुंच गया है। 

यूनाईटेड केवल गोल अंतर से लीस्टर से पीछे पांचवें स्थान पर है। चेल्सी का इन दोनों से एक अंक अधिक है और वह तीसरे स्थान पर है। चैंपियन लिवरपूल और मैनचेस्टर सिटी पहले ही चैंपियन्स लीग में जगह पक्की कर चुके हैं। टोटैनहैम की लीस्टर पर जीत में हैरी केन ने अहम भूमिका निभायी। 

उन्होंने दो गोल दागे और इस सत्र में अपने कुल गोल की संख्या 23 पर पहुंचायी। इस बीच ब्राउनमाउथ पर दूसरी डिवीजन में खिसकने का खतरा गहरा गया है। उसे साउथम्पटन ने 2-0 से हराया। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2WyMLdB

No comments:

Post a Comment

पाकिस्तान के कोच ने भी माना टीम इंडिया का लोहा, कहा- भारत बाकी सभी टीमों से काफी ऊपर

पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने स्वीकार किया है कि मौजूदा समय में भारत दुनिया की सबसे मजबूत टीम है और उसे हराना हर टीम के लिए बड़ी चुनौती...