Reality Of Sports: भारत बनाम इंग्लैंड, पहला टेस्ट Day-4: विराट कोहली लगाएंगे टीम इंडिया 'नैय्या पार', हुए जल्दी आउट तो मिल सकती है 'हार'

Saturday, 4 August 2018

भारत बनाम इंग्लैंड, पहला टेस्ट Day-4: विराट कोहली लगाएंगे टीम इंडिया 'नैय्या पार', हुए जल्दी आउट तो मिल सकती है 'हार'

ENG 287, 180 IND 274, 110/5 (36.0 Ovs) भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है। खेल का चौथा दिन इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज हो सकता है और इसकी वजह ये है कि आज खेल का नतीजा हर हाल में निकल आएगा। भारतीय टीम के पास आज पहला टेस्ट जीतने का बेहद आसान मौका है और टीम इंडिया का इरादा पहले टेस्ट को जीतकर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने का होगा। अब तक के खेल की बात करें तो दोनों टीमों में सिर्फ 1 खिलाड़ी ने फर्क पैदा किया है और वो है विराट कोहली। कोहली ने दोनों पारियों में टीम इंडिया के लिए उपयोगी पारियां खेली हैं और यही मायनों में इंग्लैंड की टीम सिर्फ कोहली से ही लड़ती नजर आ रही है। मैच में भारत का पलड़ा भारी है लेकिन इंग्लैंड को नजरअंदाज करना बेहद मुश्किल होगा। नतीजा कुछ भी हो लेकिन जैसा कि पहले तीन दिन बेहद रोमांचक टक्कर देखने को मिली है, वैसा ही कुछ चौथे दिन भी देखने को मिल सकती है और भारत के लिए मैच जीतने के लिए जी जान लगानी होगी। नमस्कार दोस्तों, इंडिया टीवी हिंदी की लाइव कवरेज में आपका स्वागत है और इंडिया टीवी हिंदी आपको चौथे दिन के ऐक्शन की हर खबर से रूबरू कराएगा। 

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2vzln0P

No comments:

Post a Comment

हरमनप्रीत कौर का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद बाद टूटा दिल, अपनी टीम के खेलने के तरीके पर उठाए सवाल

ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद टीम इंडिया वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई। इस हार के बाद हरमनप्रीत कौर ने बड़ी टीमों के खिलाफ अपने...