<strong>नई दिल्ली: भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यहां जारी चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को इंग्लैंड को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया.</strong> भारत ने इंग्लैंड को दिन के आखिरी सत्र में 246 रनों पर पवेलियन पहुंचा दिया और स्टम्प्स तक अपनी पहली पारी में बिना विकेट खोए 19 रन बना लिए हैं. एक समय इंग्लैंड ने अपने छह विकेट 86 रनों पर ही गंवा दिए थे, लेकिन मोइन अली और सैम कुरैन ने उसे 100 से पहले आउट होने से बचा लिया. कुरैन के रूप में इंग्लैंड ने 246 रनों पर अपना आखिरी विकेट खोया. उन्हें रविचंद्रन अश्विन ने आउट किया. लेकिन मैच के पहले ही दिन भारतीय गेंदबाज़ों ने एक ऐसा रिकॉर्ड भी बना दिया है जो भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में इससे पहले कभी नहीं हुआ. पहली बार किसी टेस्ट सीरीज़ में सभी पांच भारतीय गेंदबाज़ों ने 10 या उससे अधिक विकेट चटकाए हों. इस सीरीज़ में इशांत(13*), शमी(10*), हार्दिक(10*), बुमराह(10*), अश्विन(10*) सभी ने कम से कम 10 विकेट चटकाकर ये कारनामा किया है.
from sports https://ift.tt/2wBTUx9
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जेक वेदराल्ड ने अपने शहर में टेस्ट खेलने के साथ ही बनाया खास रिकॉर्ड, लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने खोए 4 विकेट
ऑस्ट्रेलिया के जेक वेदराल्ड ने बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन टेस्ट में अपने घरेलू मैदान पर उतरकर इतिहास रच दिया। हालांकि, जेक बड़ी पारी न...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
टीम इंडिया के बल्लेबाजों का आईपीएल 2024 में अचानक से प्रदर्शन काफी खराब हो गया है। वर्ल्ड कप स्क्वाड के ऐलान होते ही ऐसा देखा गया है। from...
No comments:
Post a Comment