<p style="text-align: justify;">इंडोनेशिया में खेले जा रहे 18वें एशियन गेम्स में भारत के मुक्केबाज अमित पंघाल ने पुरुषों के 49 किलोग्राम इवेंट के फाइनल में एंट्री कर ली है. कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाले अमित ने सेमीफाइनल में फिलीपींस के पालम कार्लो को 3-2 से मात देकर फाइनल में जगह पक्की की. फाइनल में उनका सामना उज्बेकिस्तान के हसनबॉय दुसामातोव से होगा.</p> <p style="text-align: justify;">अमित के लिए यह जीत आसान नहीं रही. उन्हें शुरू से काफी कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ा. इस मुकाबले में अमित का डिफेंस काम आया जिसके दम पर वह ज्यादा अंक बटोरने में सफल रहे. कार्लो पहले सेकेंड से ही बेहद आक्रामक थे और अमित पर मुक्के बरसा रहे थे. शुरुआत में अमित कमजोर पड़े, लेकिन वक्त रहते उन्होंने अपने गार्ड को संभाला और बेहतरीन रक्षात्मक खेल दिखाया. इस बीच वह कुछ अच्छे जैब मारने में भी सफल रहे.</p> <p style="text-align: justify;">दूसरे राउंड में अमित ने अपने डिफेंस को और मजबूत किया. साथ ही कार्लो को चकमा देने की नीति अपनाई जो कारगर साबित हुई. इस नीति ने अमित को आक्रामक खेलने का मौका भी दिया जिससे वह सटीक पंच मारने में कामयाब रहे.</p> <p style="text-align: justify;">तीसरे राउंड की शुरुआत अमित ने धैर्य को साथ की और कार्लो को गलती पर बाध्य किया. हालांकि कार्लो आक्रामकता के साथ अमित पर कुछ पंच मारने में सफल रहे लेकिन अमित ने तुरंत आक्रामकता का जवाब आक्रामकता से दिया. मुकाबला इतना कड़ा था कि पांच रेफरियों में से तीन ने अमित के पक्ष में फैसला किया तो वहीं दो ने कार्लो के.</p> <code><iframe class="vidfyVideo" style="border: 0px;" src="https://ift.tt/2NBhhNu" width="631" height="381" scrolling="no"></iframe></code>
from sports https://ift.tt/2NDAtKO
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ऑस्ट्रेलिया के दो खिलाड़ी हुए सीरीज से बाहर, बोर्ड ने नहीं किया रिप्लेसमेंट का ऐलान
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस और स्पिनर जोएल डेविस चोट के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे मैच से बाहर हो गए हैं। एलिस को साइ...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
IOA raised Rs 71 lakh in fight against Corona virus Image Source : TWITTER दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़...
No comments:
Post a Comment