<p style="text-align: justify;">इंडोनेशिया में खेले जा रहे 18<code></code>वें एशियन गेम्स में मौजूदा चैम्पियन भारतीय पुरुष हॉकी टीम को पेनाल्टी शूटआउट तक गए सेमीफाइनल मुकाबले में मलेशिया के खिलाफ 6-7 से हार का सामना करना पड़ा. भारत को अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए शनिवार को मैच खेलना पड़ेगा. इस हार के साथ ही भारत का टोक्यो में 2020 में होने वाले ओलम्पिक के लिए सीधा क्वालीफाई करने का सपना हो पूरा नहीं हो सका.</p> <p style="text-align: justify;">निर्धारित समय तक 2-2 का स्कोर रहने के बाद पेनाल्टी कॉर्नर में मलेशिया के सात खिलाड़ियों के प्रयास सफल रहे जबकि भारत के छह खिलाड़ी ही गोल करने में कामयाब हो पाए. इससे पहले निर्धारित समय में भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह (33वें मिनट) और वरुण कुमार (40वें मिनट) जबकि मलेशिया के लिए फैजल सारी (40वें मिनट) और मुहम्मद रहीम (59वें मिनट) ने गोल दागे.</p> <p style="text-align: justify;">हॉकी में भारत को गोल्ड मेडल की उम्मीदें थीं, लेकिन सेमीफाइनल मुकाबले में हार के चलते गोल्ड जीतने का सपना पूरा नहीं हो पाएगा. अब भारतीय टीम के हिस्से में केवल ब्रॉन्ज मेडल आ सकता है.</p> <p style="text-align: justify;">पदक तालिका की बात करें तो भारत अब 8वें स्थान पर पहुंच गया है. भारत ने अब तक कुल 12 गोल्ड, 20 सिल्वर और 25 ब्रॉन्ज के साथ कुल 57 मेडल जीते हैं. 109 गोल्ड के साथ कुल 234 मेडल जीतने वाला चीन पहले पायदान पर है.</p> <code><iframe class="vidfyVideo" style="border: 0px;" src="https://ift.tt/2wrqO3c" width="631" height="381" scrolling="no"></iframe></code>
from sports https://ift.tt/2wy62hK
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बांग्लादेश वर्सेस ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे में जमकर हुआ ड्रामा, नाहिद राणे ने कप्तान के साथ की बदतमीजी
Nahid Rana Video: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मैच शेरे बांग्ला स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश के तेज गेंद...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
हार्दिक पंड्या ने 55 गेंदों में खेली 158 रन की तूफानी पारी, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय Image Source : TWITTER चोट के बाद वापसी कर रहे...
No comments:
Post a Comment