<p style="text-align: justify;"><strong>जकार्ता:</strong> भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्ण चोटिल होने के कारण यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में शुक्रवार को 75 किलोग्राम मिडलवेट स्पर्धा के सेमीफाइनल में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. सेमीफाइनल से बाहर होने के कारण विकास को ब्रॉन्ज मेडल हासिल हुआ है.</p> <p style="text-align: justify;">विकास को शुक्रवार को कजाकिस्तान के अबिलखान अमानकुल के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलना था, लेकिन बाईं आंख की पलक में चोट लगने के कारण वह इस मैच को नहीं खेल पाएंगे और ऐसे में उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ेगा. मुक्केबाजी टीम के प्रबंधक निरवान मुखर्जी ने कहा, "बाईं आंख की पलक में लगी चोट के कारण उनकी आंख में सूजन आ गई है और इस कारण चिकित्सकों ने उन्हें अस्वस्थ घोषित कर दिया है. ऐसे में विकास अपना सेमीफाइनल मैच नहीं खेल पाएंगे."</p> <p style="text-align: justify;">उल्लेखनीय है कि विकास को 29 अगस्त को क्वार्टर फाइनल में चीन के तोहेता तांग्लातियान के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान आंख में चोट लगी थी. इस मैच को उन्होंने 3-2 से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था.</p>
from sports https://ift.tt/2PTBLCP
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हरमनप्रीत कौर का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद बाद टूटा दिल, अपनी टीम के खेलने के तरीके पर उठाए सवाल
ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद टीम इंडिया वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई। इस हार के बाद हरमनप्रीत कौर ने बड़ी टीमों के खिलाफ अपने...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...
-
हार्दिक पंड्या ने 55 गेंदों में खेली 158 रन की तूफानी पारी, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय Image Source : TWITTER चोट के बाद वापसी कर रहे...
No comments:
Post a Comment