<strong>भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय गेंदबाज़ों ने अपना काम कर दिया है. टीम इंडिया के गेंदबाज़ों ने टेस्ट के पहले दिन ही इंग्लिश बल्लेबाज़ों को 246 रनों पर ऑल-आउट कर अपना आधा काम पूरा कर दिया.</strong> लेकिन पहले दिन के खेल में टीम इंडिया, इंग्लिश बल्लेबाज़ी को और भी जल्दी समेट सकती थी अगर सैम करन खूंटा गाढ़ कर खड़े नहीं होते तो. लेकिन दिन के आखिरी सेशन में सैम करन को आउट किया टीम इंडिया के सबसे सफल गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने. करन के विकेट के बाद इंग्लिश टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई और दिन के बाद बुमराह ने खुद बताया कि उनके लिए टीम ने क्या योजना बनाई थी. बुमराह ने कहा, ''वो बहुत अच्छा खेल रहा था और अपने मौके का भी फायदा उठा रहा था. साथ ही अपनी पारी की शुरुआत में वो गेंदो को आराम से छोड़ रहा था. उस समय गेंद भी पुरानी हो गई थी और ना ही स्विंग हो रही थी और ना ही सीम हो रही थी. विकेट भी धीमा हो चुका था. लेकिन ब्रेक के बाद हमने प्लान बनाया कि फिर से उन पर दबाव बनाना है और वो काम कर गया.'' सैम करन ने अपनी पारी में 136 गेंदों के सामना किया और 78 रन बनाए. इसके साथ ही विकेट के बारे में बुमराह बोले, 'जब भी आप विकेट लें तो अच्छा लगता है लेकिन साथ ही जब आपका प्लान काम करे तो और भी अच्छा लगता है. मैंने पहले भी ऐसे गेंद की है. विश्वकप के सेमीफाइनल में मैंने क्रिस गेल को ऐसी गेंदबाज़ी की थी. इसलिए मेरे लिए ये कोई नई गेंद नहीं थी.'' इसके साथ ही बुमराह बोले कि जब आपके पास बहुत सारे ऑप्शन हों तो ज़रूरी नहीं है कि आप सभी को एक दिन में ही इस्तेमाल करें. जब आपको लगे कि इसकी ज़रूरत है तो इसका इस्तेमाल करना चाहिए. बुमराह ने बीते दिन अपने 20 ओवरों के स्पेल में 3 अहम विकेट चटकाए.
from sports https://ift.tt/2Nylly1
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IPL 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स के कैंप में शामिल हुए वैभव सूर्यवंशी, ट्रॉफी जीतने की जताई इच्छा
Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 के शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का वक्त ही बाकी रह गया है। सीजन शुरू होने से पहले वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉ...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
टीम इंडिया के बल्लेबाजों का आईपीएल 2024 में अचानक से प्रदर्शन काफी खराब हो गया है। वर्ल्ड कप स्क्वाड के ऐलान होते ही ऐसा देखा गया है। from...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...
No comments:
Post a Comment