Reality Of Sports: एशियाड में बॉक्सर अमित से स्वर्ण पदक की उम्मीद, भारतीय पुरुष हॉकी टीम की कांस्य पदक पर नजर

Friday, 31 August 2018

एशियाड में बॉक्सर अमित से स्वर्ण पदक की उम्मीद, भारतीय पुरुष हॉकी टीम की कांस्य पदक पर नजर

भारत के अमित पंघाल 18वें एशियाई खेलों में शनिवार को मुक्केबाजी के 49 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में उज्बेकिस्तान के दुस्तोव हसनबॉय के खिलाफ रिंग में उतरेंगे। इस एशियाड में वे भारत के इकलौते मुक्केबाज हैं, जो फाइनल तक पहुंचे। ऐसे में उनकी नजर खिताबी मुकाबला जीतने पर होगी। उधर, पुरुष हॉकी का फाइनल खेलने से चूक गई, भारतीय टीम कांस्य पदक के लिए होने वाले मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ेगी। भारतीय टीम पिछले एशियाई खेल में चैम्पियन रही थी, इसलिए इस बार वह कम से कम कांस्य पदक के साथ स्वदेश लौटना चाहेगी। स्क्वैश में भी भारतीय महिला टीम ने फाइनल में जगह बना ली है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2N7BBZZ

No comments:

Post a Comment

IPL 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स के कैंप में शामिल हुए वैभव सूर्यवंशी, ट्रॉफी जीतने की जताई इच्छा

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 के शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का वक्त ही बाकी रह गया है। सीजन शुरू होने से पहले वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉ...